सैफ अली खान और करीना कपूर खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
साल 2008 में रिलीज़ हुई फिल्म 'टशन' की शूटिंग के सिलसिले में सैफ अली खान और करीना कपूर लद्दाख में थे। इसी खूबसूरत लोकेशन पर दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आए। शूटिंग के बिजी शेड्यूल के बीच जब भी उन्हें वक्त मिलता, दोनों एक-दूसरे के साथ बेहतरीन वक्त बिताते थे।लद्दाख में फिल्म की शूटिंग के दौरान सैफ अली खान अक्सर सुबह-सुबह उठकर नेचर का लुत्फ उठाने निकल जाते थे। उनके साथ करीना कपूर भी इन सुबह की सैर का हिस्सा बनती थीं। दोनों घंटों तक लद्दाख की सुंदर वादियों में लंबी वॉक करते और लॉन्ग ड्राइव्स पर निकल जाया करते थे। फिल्म 'टशन' में सैफ और करीना के साथ अक्षय कुमार भी अहम भूमिका में थे।सैफ अली खान ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अक्षय कुमार को उनकी और करीना की इस बढ़ती बॉन्डिंग की भनक सबसे पहले लग गई थी। लद्दाख से शुरू हुई ये लव स्टोरी आखिरकार 2012 में शादी के बंधन में बदल गई। आज दोनों 2 प्यारे बच्चों, तैमूर और जेह के माता-पिता हैं।