पिंक कुर्ता और आसमानी धोती का कॉम्बिनेशन
सॉफ्ट पिंक प्रिंटेड कुर्ते के साथ सफेद धोती में रवि किशन का यह लुक काफी फ्रेश और सोबर नजर आता है। कुर्ते के साथ मल्टीकलर ट्रेडिशनल स्टोल और ब्राउन लोफर्स इस देसी लुक को थोड़ा मॉडर्न फील देते हैं। अगर आपको बहुत चटख रंग पसंद नहीं हैं, तो पिंक और व्हाइट का यह कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकते हैं।
व्हाइट-पिंक लुक के साथ कलरफुल स्टोल
हल्के पिंक कुर्ते और सफेद धोती के साथ ब्लू, पिंक और व्हाइट प्रिंटेड स्टोल इस लुक की सबसे खास बात है। ब्राउन फुटवियर और क्लासिक सनग्लासेस लुक में स्मार्टनेस जोड़ते हैं।
त्योहार में ट्रेडिशनल ड्रेस को थोड़ा मॉडर्न बनाना हो तो स्टोल से ऐसा ट्विस्ट दे सकते हैं।
येलो धोती लुक में ट्रेडिशनल टच
येलो कुर्ता, येलो नेहरू जैकेट और बॉर्डर वाली धोती में यह लुक पूरी तरह देसी और फेस्टिव है। धोती की रेड-गोल्ड बॉर्डर येलो बेस को खूबसूरत कंट्रास्ट देती है। पूजा या किसी पारंपरिक त्योहार में ऐसा मोनोक्रोम एथनिक लुक काफी आकर्षक लगेगा।
हल्के पीले रंग का कुर्ता में फेस्टिव वाइब
येलो कुर्ता और धोती में रवि किशन का यह लुक पूरी तरह फेस्टिव मूड वाला है। कुर्ते के ऊपर येलो नेहरू जैकेट आउटफिट को और ज्यादा स्मार्ट बना रही है। धोती के किनारे की लाल-ऑरेंज बॉर्डर हल्दी, पूजा या किसी दिन के फेस्टिव फंक्शन के लिए शानदार है।
येलो धोती लुक में ट्रेडिशनल टच
येलो कुर्ता, येलो नेहरू जैकेट और बॉर्डर वाली धोती में यह लुक पूरी तरह देसी और फेस्टिव है। धोती की रेड-गोल्ड बॉर्डर येलो बेस को खूबसूरत कंट्रास्ट देती है। पूजा या किसी पारंपरिक त्योहार में ऐसा मोनोक्रोम एथनिक लुक काफी आकर्षक लगेगा।
सफेद धोती-कुर्ते में क्लासिक लुक
सफेद कुर्ते और मैचिंग धोती में रवि किशन का यह लुक बेहद सादगी भरा और एलिगेंट है।
गले में सफेद स्टोल, जिस पर ऑरेंज बॉर्डर है, पूरे आउटफिट में फेस्टिव टच जोड़ रहा है।
ब्लैक सैंडल और हाथ में ब्लैक बैग के साथ उन्होंने ट्रेडिशनल लुक को मॉडर्न ट्विस्ट दिया है। आने वाले त्योहार में सिंपल लेकिन रॉयल दिखना हो तो यह स्टाइल कॉपी किया जा सकता है।