फिल्म 'रामायण' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' दुनियाभर में करीब 2,070 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों में पहले नंबर पर है।'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने करीब 1,813 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।साउथ सुपरस्टार प्रभास की 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' करीब 1,788 करोड़ रुपये का कलेक्शन के साथ तीसरे स्थान पर है। फिल्म ने भारतीय सिनेमा को नई पहचान दिलाई।अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' ने वर्ल्डवाइड करीब 1,742 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म की पॉपुलेरिटी ने इसे सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल कर दिया।रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' ने 20 दिनों में 1735 करोड़ का आंकड़ा पार कर वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म 5वें स्थान पर पहुंच गई।एसएस राजामौली की 'आरआरआर' ने लगभग 1,230 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। रामायण ने इस आंकड़े को पार कर एक नया रिकॉर्ड बनाया।सुपर स्टार यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' और शाहरुख खान की 'जवान' भी रामायण से पीछे रह गई हैं। दोनों फिल्मों ने अपने समय में वर्ल्डवाइड शानदार कलेक्शन किया था।