फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

रामायण ने पार किए 1400 करोड़, धुरंधर से लेकर 'गॉडजिला माइनस जीरो' फिल्मों को पछाड़कर बनाई टॉप 5 में जगह

Ramayana Box Office Collection Day 13: रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' ने दुनियाभर में 1,437.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

यति सिंह
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में धमाल मचा दिया है। रिलीज के महज 12 दिनों में फिल्म ने 1,437.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म रामायण ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'धुरंधर' का लाइफटाइम रिकॉर्ड 1,307.35 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है। और भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप 5 लिस्ट में शामिल हो गई है।
यश की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने वर्ल्डवाइड में करीब 1,215 करोड़ रुपये कमाए थे। 'रामायण' ने रिलीज के महज 10 दिनों में इस आंकड़े को पार कर लिया।
एक्टर प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' के 1,042 करोड़ और एसएस राजामौली की 'आरआरआर' के 1,230 करोड़ के कलेक्शन को पछाड़ दिया है।
भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ वर्ल्डवाइड भी 'रामायण' की चर्चा हो रही है। फिल्म ने जापानी फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' के 104.18 मिलियन डॉलर के कलेक्शन को पीछे छोड़कर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद