विदेशों में मनाया जाता है रक्षाबंधन (सौ. सोशल मीडिया) 
फोटो

सिर्फ भारत ही नहीं इन देशों में भी होता है राखी का सेलिब्रेशन, जानिए कैसे

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर बहनें, अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र यानि राखी बांधती है। इस दौरान भाई के जीवन की कामना भी करती है। रक्षाबंधन का त्योहार भारत में जहां पर खास होता है वहीं पर विदेशों में भी इस त्योहार की धूम देखने के लिए मिलती है।

दीपिका पाल
Rakshabandhan 2025: भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन इस साल 9 अगस्त को मनाया जाने वाला है। रक्षाबंधन पर बहनें, अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र यानि राखी बांधती है। इस दौरान भाई के जीवन की कामना भी करती है। रक्षाबंधन का त्योहार भारत में जहां पर खास होता है वहीं पर विदेशों में भी इस त्योहार की धूम देखने के लिए मिलती है। चलिए जानते हैं किन-किन देशों में रक्षाबंधन होता है खास।
नेपाल - भारत का पड़ोसी देश नेपाल, परंपराओं और संस्कृति के मामले में एक जैसा है। यहां पर भी रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है जिसे “जनै पूर्णिमा” के रूप में जाना जाता है। इस दिन ब्राह्मण वर्ग के लोग ‘जनै’ यानी जनेऊ नाम का पवित्र धागा बदलते हैं. वहीं बहनें भाई की कलाई पर और घर के छोटे बड़े सदस्यों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हैं। इस पारंपरिक त्योहार को धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
मॉरीशस- रक्षाबंधन का त्योहार मॉरीशस में भी बेहद खास होता है। यहां पर भारतीय मूल के लोग धूमधाम के साथ रक्षाबंधन मनाते है। बहनें पारंपरिक पोशाक में सजकर भाइयों को तिलक करती हैं, राखी बांधती हैं और मिठाइयों से मुंह मीठा कराती हैं। स्कूलों और संस्थानों में रक्षाबंधन को मनाते है।
अमेरिका - रक्षाबंधन का त्योहार यहां पर भी रौनक बिखरे हुए रहता है। यहां रहने वाले भारतीय परिवार न केवल अपने घरों में बल्कि सामूहिक रूप से मंदिरों और कल्चरल सेंटर्स में भी रक्षाबंधन मनाते हैं। राखी पर यहां मेले और कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते है। भारतीय मूल के बच्चे राखी के महत्व को समझते हैं और विदेशी दोस्तों को राखी बांधकर भाईचारे का संदेश देते हैं।
यूके- रक्षाबंधन का खास उत्साह इस देश में भी नजर आता है। लंदन, वेम्बली समेत कई जगहों पर रक्षाबंधन पर दुकानों पर राखियां सजी हुई दिखती हैं। यहां पर दुनियाभर से राखी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या डाक सेवा के जरिए भाई तक पहुंचती है। यूनाटेड किंगडम में रक्षाबंधन पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते है तो वहीं पर पूजन और हवन भी किया जाता है।
कनाडा- इसे मिनी पंजाब के रूप में जाना जाता है। जहां पर पंजाब के कई लोग रहते है जो रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाते है। लोग भले ही भारत से दूर रहें लेकिन हर भारतीय त्योहार को बड़े लेवल पर सेलिब्रेट करते हैं। रक्षाबंधन के दिन यहां पर मेले, मिलन समारोह, पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, स्कूलों में राखी कॉम्पिटिशन रखा जाता है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज