मेहंदी डिजाइन फोटो.सोशल मीडिया
राजस्थानी मेहंदी अपने बारीक पैटर्न, फूल-पत्तियों, ट्रेडिशनल मोटिफ और हथेलियों को भर देने वाली डिटेलिंग के लिए जानी जाती है। दुल्हन के लिए आज भी राजस्थानी मेहंदी खास है। राजस्थानी ब्राइडल मेहंदी की परंपरा में दूल्हे का नाम या उसके नाम का पहला अक्षर भी छिपा होता है। शादी के बाद दूल्हे को मेहंदी में अपना नाम ढूंढना होता है। आज की मॉडर्न ब्राइड ट्रेडिशनल पैटर्न के साथ ऐसे मोटिफ भी अपने हाथों पर रचा रही हैं, जिनका उनके जीवन से खास रिश्ता हो। इससे मेहंदी सिर्फ खूबसूरत नहीं, बल्कि पर्सनल बन जाती है। मेहंदी में किसी ब्राइड की पसंद की चीज, पालतू जानवर व शादी की तारीख तक सबकुछ मेहंदी का हिस्सा बन सकती है। ऐसे छोटे डिटेल्स ही इसे बाकी ब्रीइडल मेहंदी से अलग बनाते हैं। जहां ट्रेडिशनल मेहंदी में हथेलियों और हाथों पर मेहंदी घनी दिखाई देती है, वहीं मॉडर्न डिजाइन में एलीमेंट के बीच अधिक स्पेस और शेडिंग कम रखी जाती है। इससे डिजाइन हल्का और कंटेंपररी नजर आता है।आज की नई दुल्हनें पारंपरिक राजस्थानी मोटिफ को मिनिमल पैटर्न, निगेटिव स्पेस और कंटेंपररी डिटेलिंग के साथ मिक्स कर रही हैं। इससे मेहंदी में हेरिटेज टच और मॉडर्न लुक दोनों का बैलेंस रहता है। इंस्टाग्राम व पिंटरेस्ट जैसी प्लेटफॉर्म की वजह से अब दुल्हनें अलग-अलग राज्यों व देशों की मेहंदी डिजाइन को पर्सनलाइज्य टच के साथ अपने हाथों पर जगह दे रही हैं।