परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर शेयर किए गए इस पोस्ट में राघव चड्ढा ने अपने दिल की बात खुलकर बयां की है। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कुछ अनदेखी और खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें दोनों का आपसी प्यार और बॉन्डिंग साफ तौर पर झलक रही है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि वह खुद को इस दुनिया का सबसे खुशनसीब पति मानते हैं। इस रोमांटिक अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और फैंस इस कपल पर अपना भरपूर प्यार बरसा रहे हैं।ग्लोबल स्टार और उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी सोशल मीडिया के जरिए परिणीति को उनके जन्मदिन पर प्यार भरा मैसेज भेजा है। परिवार और दोस्तों से मिल रही इन शुभकामनाओं ने इस दिन को और भी खास बना दिया है।सोशल मीडिया पर जैसे ही यह रोमांटिक पोस्ट सामने आया, फैंस ने इस पर दिल खोलकर रिएक्शन देने शुरू कर दिए। दोनों की जोड़ी को हमेशा से ही उनके चाहने वालों का भरपूर प्यार मिलता रहा है।राघव चड्ढा का यह रोमांटिक अंदाज इस बात का सबूत है कि दोनों अपने शादीशुदा लाइफ में बेहद खुश हैं। और यह जोड़ी सोशल मीडिया की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है।