प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
पेरिस में हो रहे फेमस हॉट कुटूर वीक के मौके पर यह खूबसूरत स्टार कपल दुनिया के फेमस लग्जरी फैशन ब्रांड डायर के शो में एक-दूसरे का हाथ थामे अलग अंदाज में पहुंचा। जैसे ही दोनों ने कार्यक्रम में एंट्री मारी वहां मौजूद हर शख्स की नजरें बस उन्हीं पर टिक गईं। इस मशहूर जोड़ी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे हैं। पेरिस में हो रहा यह खास फैशन शो साल 2026-2027 के एडिशन के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो 6 जुलाई से शुरू होकर 9 जुलाई तक चलने वाला है। फेमस लग्जरी ब्रांड डायर की ग्लोबल एंबेसडर होने के नाते प्रियंका चोपड़ा को यहां आमंत्रित किया गया था। इस नारंगी रंग की मिडी ड्रेस में बनी लेयर्ड रफल्स, आकर्षक फ्लोरल डिजाइन और एक गहरी नेकलाइन उनके पूरे लुक को बेहद बोल्ड और ग्लैमरस बना रही थी। अपने इस बेहतरीन स्टाइल को पूरा करने के लिए प्रियंका ने लाल रंग का एक छोटा हैंडबैग लिया हुआ था। फेमस हॉट कुटूर वीक के खास मौके पर सिर्फ प्रियंका ही नहीं, बल्कि उनके पति पॉप स्टार निक जोनास भी अपने अनूठे फैशन सेंस से अपनी पत्नी को पूरी टक्कर देते नजर आए।