प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी  (सौ. Instagram @priyankachopra)
फोटो

Priyanka Chopra ने शेयर की ऑस्ट्रेलिया वेकेशन की तस्वीरें, बेटी मालती के साथ जू में जानवरों संग की मस्ती

Priyanka Chopra Vacation Photos: प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में बेटी मालती के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों ऑस्ट्रेलिया जू कई जानवरों के करीब नजर आईं।

अपूर्वा नायक
साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल करने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां बिताते हुए नजर आ रही है। अपनी फिल्म ब्लूफ्लाई की शूटिंग के लिए प्रियंका ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में परिवार के साथ सुकून के लम्हें बिता रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने इन खूबसूरत पलों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें वो अपनी बेटी मालती मैरी के साथ मस्ती कर रही है। एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को गोद में लिए एक गैंडे के पास खड़ी नजर आ रही हैं।
इन फोटोज में प्रियंका और उनकी बेटी को जानवरों के साथ खेलते और करीब से मिलते देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में एक्ट्रेस जिराफ को गाजर खिलाती हुई दिख रही हैं, जिसमें वो काफी सुंदर लग रही है।
प्रियंका चोपड़ा के द्वारा शेयर की गई इन फोटो की सीरीज में एक्ट्रेस अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ नजर आ रही रहै। इस दौरान प्रियंका का साथ स्टाफ और दूसरे लोग भी उनके साथ दिखे। एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि एक ऐसा दिन, जिसे बस संभालकर रख लेने का मन करे।
एक और अन्य फोटो में प्रियंका चोपड़ा कंगारू के बीच घिरी हुई नजर आ रही है। इस फोटो में प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी को कसकर गले लगाती हुई दिख रही है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी अपकमिंग साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म ब्लूफ्लाई की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं।
एक और प्यारे पल में प्रियंका मालती के साथ जंगल वाले इलाके में पोज देती नजर आईं, वहीं एक और तस्वीर में वह मुस्कुराती नजर आ रही हैं, जब लीमर उनके आसपास थे। इस फोटो में प्रियंका की स्माइल देखते ही बन रही है।

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा