बंगाल में जनता के बीच पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो सौजन्य-IANS)
ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए नामित सुवेंदु अधिकारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के साथ खुली जीप में सवार होकर वहां मौजूद हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन किया।शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूरा ब्रिगेड परेड ग्राउंड भगवा रंग में सजा हुआ नजर आया। समारोह में बड़ी संख्या में कलाकार पारंपरिक ढोल की थाप पर प्रस्तुति दे रहे थे।कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मनोनीत मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।जीप यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य नेताओं से मुलाकात की।इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने माखनलाल सरकार का सम्मान करते हुए उन्हें शॉल भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया।पश्चिम बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का पैर छू कर उनका आशीर्वाद लिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता के प्रति अपना आभार और सम्मान प्रकट करते हुए मंच पर लेटकर साष्टांग प्रणाम किया।कोलकाता में आयोजित एक समारोह के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और क्षुदीराम टुडू को बधाई दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।