पंचायत सीजन 5 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

Panchayat Season 5: नई सरकार से रिंकी-सचिव जी के रिश्ते तक, पंचायत 5 में दिखेगा सत्ता और रिश्तों का नया खेल

Panchayat Season 5 Trailer: प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत के 5वें सीजन में बदली सत्ता, बनराकस का दबदबा और सचिव जी की लाइफ में आने वाले नए बदलाव कहानी को खास बनाएंगे।

यति सिंह
पंचायत के 5वें सीजन में दर्शकों को एक बार फिर फुलेरा गांव की पंचायत और वहां के जाने-पहचाने चेहरों से मिलने का मौका मिलेगा। इस बार फुलेरा गांव की सत्ता बदल चुकी है और पुराने लोगों को नए हालातों का सामना करना होगा।
भूषण शर्मा यानी बनराकस इस बार पहले से ज्यादा प्रभावशाली रोल में नजर आने वाले हैं। उनकी पत्नी क्रांति देवी गांव की नई प्रधान हैं और बनराकस अपने अनोखे अंदाज में फुलेरा की राजनीति चलाने की तैयारी में हैं।
पंचायत के पिछले सीजन के चुनाव में क्रांति देवी ने मंजू देवी को हराकर प्रधान की कुर्सी हासिल की थी। अब 5वें सीजन में उनके नेतृत्व में गांव की नई रणनीति देखने को मिलेगी। इस बदलाव का असर फुलेरा के नामचीन लोगों पर भी पड़ने वाला है।
अभिषेक त्रिपाठी यानी सचिव जी के लिए इस बार फुलेरा में काम करना आसान नहीं होने वाला। नए प्रशासन के साथ उनके रिश्तों में तनाव और कामकाज की चुनौतियां बढ़ सकती हैं। यही बदलाव सीजन की कहानी में नया मोड़ ला सकता है।
अभिषेक और रिंकी के बीच पिछले सीजन में नजदीकियां देखने को मिली थीं। दोनों के रिश्ते को लेकर दर्शकों में पहले से उत्सुकता है। अब नए सीजन में यह रिश्ता किस मुकाम तक पहुंचेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
पंचायत सीजन 5 का प्रीमियर 3 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा। दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्शन और टीवीएफ के इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सांविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक जैसे कलाकार लौटेंगे।

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत

नौसेना दिवस से पहले बड़ा अपडेट, 2 दिसंबर को मीडिया से रूबरू होंगे पश्चिमी नौसेना कमान प्रमुख संजय वत्सायन