ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये धांसू फिल्में  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

वीकेंड होगा एंटरटेनमेंट से भरपूर! ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये धांसू फिल्में और शोज

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड ओटीटी पर नया कंटेंट देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। नेटफ्लिक्स, जिओहॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर रोमांचक फिल्मों के साथ ये शो रिलीज हो रहे हैं।

यति सिंह
ओटीटी दिग्गजों में शामिल नेटफ्लिक्स पर इस वीकेंड स्पैनिश क्राइम ड्रामा 'फेसिंग एल चापो' को लेकर दर्शकों के बीच काफी समय से क्रेज बना हुआ था, जो अब दर्शकों के लिए मौजूद है।
अमेजन प्राइम वीडियो और जिओहॉटस्टार भी नई फिल्मों का गुलदस्ता लेकर आए हैं। तेलुगु फिल्म 'चेन्नई लव स्टोरी' और तमिल की बहुचर्चित 'जना नायगन' जैसी फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं।
बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चखने के बाद ये फिल्में अब घर बैठे दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए स्ट्रीम की जा रही हैं। तमिल क्राइम थ्रिलर 'वधंधी 2' को भी प्राइम वीडियो पर दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है।
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' जियोहॉट स्टार पर रिलीज कर दी गई है। इस मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और जैकलिन फर्नांडीज जैसे कई मंझे हुए कलाकार शामिल हैं।
अमेज़न प्राइम वीडियो पर 'क्लीन अप कंपनी' नाम की एक डार्क-कॉमेडी क्राइम ड्रामा सीरीज भी आई है, जिसमें रवि किशन और विशाल जेठवा अहम भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं।
इसके साथ ही तमिल और तेलुगु भाषा प्रेमियों के लिए 'प्यार प्रेमा कल्याणम' जैसे पारिवारिक और रोमांटिक ड्रामा सोनी लिव और नेटफ्लिक्स पर मौजूद करा दिए गए हैं।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां