फिल्म 'उड़ता तीर', 'प्रहार' और 'नई नवेली' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
इस महीने के दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस में रौनक बनी रहेगी। 23 अक्टूबर को आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' रिलीज़ होगी। वहीं 16 अक्टूबर को 2 अलग मिजाज की फिल्में आ रही हैं। पहली फिल्म 'नय्यी नवेली' है, जिसमें यामी गौतम एक संदिग्ध डायन की भूमिका में दिखेंगी।फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' एक संजीदा कोर्टरूम ड्रामा है। इसमें राजकुमार राव फेमस सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के रोल को पर्दे पर जीवंत करते नजर आएंगे।महीने केआखिरी दिनों में 23 अक्टूबर को एक साथ कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जोड़ी फिल्म 'तू है मेरी किरण' में पहली बार एक साथ नजर आएगी। इसके अलावा लव रंजन के बैनर तले बनी कॉमेडी फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' भी उसी दिन सिनेमाघर पहुंचेगी।