जूनियर एनटीआर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फिल्म ने रिलीज के समय ही बड़े पर्दे पर अपनी दमदार एक्टिंग और ऊर्जावान एक्शन के दम पर दर्शकों को दीवाना कर दिया था। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर का डबल रोल, जान्हवी कपूर के साथ उनकी नई जोड़ी और अनिरुद्ध का संगीत प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना था।फिल्म के शुरुआती सीन से ही जूनियर एनटीआर ने अपने रोल में एक खास गहराई और गंभीरता पेश की थी। उन्होंने पर्दे पर जिस तरह का प्रभुत्व और गुस्से वाला लुक दिखाया। उसने देवरा के रोल को बेहद प्रभावशाली बना दिया। इस फिल्म की सफलता में 'चुट्टामल्ले' और 'दावुदी' जैसे गानों का बड़ा योगदान है। जहां एक तरफ 'चुट्टामल्ले' में जूनियर एनटीआर का रोमांटिक और सहज अंदाज देखने को मिला, वहीं दूसरी तरफ 'दावुदी' गाने में उनके सिग्नेचर डांस स्टेप्स और गजब की एनर्जी दिखाई दी।जूनियर एनटीआर के करियर की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक 'देवरा' और उनके बेटे 'वर' दोनों को रोल को एक साथ निभाना था। इन दोनों किरदारों का मिजाज और व्यक्तित्व एक-दूसरे से पूरी तरह से अलग था। एक तरफ देवरा का निडर और प्रभावशाली व्यक्तित्व था, तो दूसरी तरफ वर का अलग अंदाज। फिल्म को मिला अपार लोगों का सपोर्ट इसके बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में भी साफ दिखाई दिया। भारत में शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर भी बेहतरीन कलेक्शन किया। रिलीज के महज 18 दिनों के भीतर फिल्म ने 521 करोड़ रुपये से अधिक का वैश्विक कलेक्शन कर लिया था।यह फिल्म केवल एक व्यापारिक सफलता नहीं थी, बल्कि इसने एनटीआर और उनके फैंस के बीच के मजबूत रिश्ते को एक बार फिर से रेखांकित किया। अब दर्शक उनकी आने वाली फिल्मों 'ड्रैगन' और त्रिविक्रम के साथ आने वाले नए प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।