बाढ़ से प्रभावित नेपाल का पूरा इलाका सौजन्य- एक्स @weeddude
फोटो

PHOTOS: नेपाल में सैलाब के बाद सैटेलाइट तस्वीरों में ऐसा दिख रहा मंजर, सड़क-पुल से हाइड्रोपावर तक सब तबाह

Nepal Flood Satellite Images: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही मची है। रसुवा, टिमुरे त्रिशूली नदी क्षेत्र की सैटेलाइट तस्वीरों में खौफनाक मंजर देखा जा सकता है। देखें पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें।

प्रिया जैस
नेपाल और तिब्बत की बॉर्डर पर ऊंचाई से देखने पर फ्लैश फ्लड का असली पैमाना सामने नजर आ रहा है। हरे-भरे पहाड़ी इलाकों के बीच फैला मलबा बताता है कि सैलाब अपने रास्ते में कितना कुछ बहा ले गया।
रासुवागढ़ी में अचानक आई बाढ़ ने सीमा क्षेत्र की तस्वीर बदल दी। पानी और मलबे के तेज बहाव ने सड़क, पुल और आसपास के ढांचों को भारी नुकसान पहुंचाया।
स्याफ्रुबेसी की ओर जाने वाले इलाकों में बाढ़ के बाद सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई जगहों पर मलबे ने रास्तों को पूरी तरह ढक दिया।
नेपाल फ्लैश फ्लड ने नदी किनारे बसे गांवों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। कई जगह घरों के आसपास सिर्फ मलबा और बाढ़ के निशान दिखाई दे रहे हैं।
त्रिशूली नदी ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। तेज बहाव अपने साथ भारी मात्रा में मलबा लेकर आया और हाइड्रोपावर प्लांट को तबाह कर चला गया।
कोल्पुरतार में फ्लैश फ्लड ने नदी किनारे बसे इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। घरों और स्थानीय बुनियादी ढांचे के आसपास भारी मलबा जमा हो गया।
बोटेकोशी नदी में अचानक बढ़े पानी ने आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचाई। तेज धारा अपने साथ चट्टानें, मिट्टी और मलबा बहाकर लाई।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं