15-16 अक्टूबर को रिलीज होंगी बॉलीवुड और साउथ की 5 फिल्में (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
रजनीकांत की आने वाली फिल्म जेलर 2 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था, और अब इसके सीक्वल से दर्शकों की उम्मीदें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज की जाएगी।एक्शन और थ्रिलर के साथ-साथ पारिवारिक और ड्रामा फिल्मों के शौकीनों के लिए भी काफी कुछ खास रहने वाला है। एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी आने वाली फिल्म नई नवेली के जरिए दर्शकों को एक अनोखी कहानी परोसने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 16 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।इसके अलावा अभिनेता राजकुमार राव भी अपनी नई फिल्म प्रहार के साथ पर्दे पर उतरने वाले हैं, जो अपनी कसी हुई कहानी और बेहतरीन एक्टिंग के लिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।इन तमाम बड़ी फिल्मों की लिस्ट में साउथ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा की आने वाली फिल्म रणबाली का नाम भी शामिल है। हाल ही में इस फिल्म को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं और दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म भी 16 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।भारतीय सिनेमा के जाने-माने एक्शन स्टार विद्युत जामवाल अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म स्ट्रीट फाइटर के साथ ग्लोबल मंच पर कदम रखने जा रहे हैं, जिसमें उनका अनोखा और दमदार लुक देखने को मिलने वाला है। ये फिल्म 16 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जाएगी।