फिल्म ‘मिशन मंगल’ और ‘रॉकेट्री’  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

चांद से मंगल तक का सफर, ‘मिशन मंगल’ और ‘रॉकेट्री’ समेत इन फिल्मों में दिखी स्पेस की दुनिया

National Space Day Movies: भारत में पहले नेशनल स्पेस डे के खास मौके पर बॉलीवुड की उन चर्चित फिल्मों पर नजर डालते हैं जिन्होंने स्पेस साइंस और ब्रह्मांड के रहस्यों को बड़े पर्दे पर जीवंत किया।

यति सिंह
चंद्रयान-3 के विक्रम रोवर ने जैसे ही चंद्रमा के साउथ पॉल पर सफल लैंडिंग की, पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए भारत सरकार ने 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे घोषित किया था।
साल 2003 में आई राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कोई मिल गया' भारतीय सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और रेखा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म को जी5 प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।
साल 2019 में रिलीज हुई 'मिशन मंगल' फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा ने अहम किरदार निभाए थे। यह फिल्म भारत के मार्स ऑर्बिटर मिशन यानी मंगलयान की सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' साल 2022 में सिनेमाघरों में आई थी। यह फिल्म इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित एक बेहद संवेदनशील और विचारोत्तेजक बायोग्राफिकल ड्रामा है। यह फिल्म प्राइम वीडियो और जियो सिनेमा पर देखी जा सकती है।
तेलुगु फिल्म 'अंतरिक्षम 9000 केएमपीएच' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वरुण तेज और अदिति राव हैदरी ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे भारतीय अंतरिक्ष यात्री के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक उपग्रह की कक्षा सुधारने के मिशन पर निकलता है। इस थ्रिलर फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

नाना पाटेकर की आर्मी में एंट्री थी मुश्किल! एक मुलाकात ने बना दिया काम, सेहत खराब होने के बाद भी डटे रहे

भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल अभिनेता, योगी से DK शिवकुमार तक, नेताओं ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में

Munshi Premchand: सरकारी नौकरी छोड़ी, साहित्य को बनाया समाज की आवाज; जानें उपन्यास सम्राट का सफर

Indian Air Force Day: वायुयोद्धा को देश कर रहा सलाम, पीएम मोदी ने वीडियो संदेश के जरिए कही मन की बात