सामूहिक राष्ट्रगान नागपुर  (सोर्सः सोशल मीडिया)
फोटो

देशभक्ती की रंग में रंगा नागपुर, एकसाथ गाया राष्ट्रगान, तिरंगे को कुछ इस प्रकार दी सलामी... देखें तस्वीरें

Independence Day Celebration Nagpur: नागपुर के फुटाला तालाब परिसर में देशभक्ती से सराबोर माहौल नज़र आया। यहा हजारों लोगों ने एकसाथ सामूहिक राष्ट्रगान गाकर एक किर्तीमान बनाया और तिरंगे को सलामी दी।

आंचल लोखंडे
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागपुर के फुटाला तालाब परिसर में ‘एक वादळ भारताचं’ और नागपुर महानगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में ‘मिशन राजपथ-सम्मान राष्ट्रध्वजाचा’ अभियान का हर साल की तरह इस साल भी भव्य आयोजन किया गया। दिल्ली के राजपथ पर होने वाली परेड की तर्ज पर आयोजित इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में हजारों नागपुरवासियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत शिवराजे और दोनच राजे ढोल-ताशा पथकों की संयुक्त प्रस्तुति से हुई। ढोल-ताशा पथकों की प्रस्तुति ने वातावरण में उत्साह संचार दिया। ढ़ोल- ताशा की धुंध पर लोगों के पैर थिरकने पर मजबूर हो गए थे।
इसके बाद 22 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण किया गया। हमारे राष्ट्रिय ध्वज तिरंगे का पूरी तरह से सम्मान रखते हुए इसे बड़े ही शान से फहराया गया। यह ध्वज फुटाला तालाब की उंचाइयों से लोग देंख पा रहे थे। मानो पुरा नागपुर इस ध्वज को देख रहा हो।
रमाई सांस्कृतिक लेझीम दल और शिवशक्ति शिवकालीन मर्दानी अखाड़े के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर लोगों में उत्साह भर दिया। वहीं, विवेकानंद पब्लिक स्कूल के स्काउट-गाइड दल ने परेड प्रस्तुत की।
आयोजन का प्रमुख आकर्षण 21 राष्ट्रीय ध्वजों का भव्य पथसंचलन रहा। इसमें शहर के विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पथसंचलन ने मानो लोगो को अनुशासन का परिचय कराया।
इसके बाद हॉर्स राइडिंग अकादमी के अश्वदल ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और अपना घुडसवारी का कर्तब भी दिखाया। नन्हे-नन्हे बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन पूरे आत्मविश्वास के साथ किया।
सुबह 10:30 बजे हजारों नागरिकों ने एक साथ सामूहिक राष्ट्रगान गाया। हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान में शामिल नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। सामूहिक राष्ट्रगान और तिरंगे को सलामी के दौरान पूरा फुटाला तालाब परिसर देशभक्ति के रंग में डूबा नज़र आया।
कार्यक्रम में लालसिंग स्पोर्ट्स अकादमी की स्केटिंग टीम, आदिवासी कलाकारों का नृत्य और प्रियदर्शिनी भगवती कॉलेज के विद्यार्थियों का फ्लैश मॉब भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, ‘वंदे मातरम्’ और महाराष्ट्र गीत का गायन किया गया।
‘एक वादळ भारताचं’ नागपुर के युवाओं द्वारा शुरू किया गया राष्ट्रप्रेरित सामाजिक अभियान है, जो पिछले आठ वर्षों से देशभर में सक्रिय है। इस वर्ष अभियान के तहत सात राज्यों के 90 शहरों में 450 से अधिक स्थानों पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में 600 से अधिक कलाकारों और प्रस्तुतकर्ताओं ने हिस्सा लिया। नागपुर जिले में हिंगणा, कामठी, उमरेड और सावनेर सहित 140 से अधिक स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। यह नागपुर के लिए एक नया कीर्तिमान साबित हुआ है।
अभियान के मुख्य संयोजक वैभव शिंदे पाटील ने कहा कि ‘एक वादळ भारताचं’ का उद्देश्य नागरिकों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को मजबूत करना है। ‘मिशन राजपथ’ के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस को केवल अवकाश नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव और एकता के उत्सव के रूप में मनाने का संदेश दिया गया।
इस पूरे आयोजन में हाल ही में फोकस में आए जेन झी, जेन अल्फा और जेन मिलेनियम ने अपना दम एक बार फिर रेखांकित किया। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले युवाओं ने वे मैदान पर भी कितने एक्टिव है और कितनी कलाओं का ज्ञान रखते है यह दिखा दिया।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी