मुकेश अंबानी (सोर्स-सोशल मीडिया) 
फोटो

Mukesh Ambani ने किए बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन, दोनों धामों के लिए किए 5-5 करोड़ दान

Mukesh Ambani Visits Badrinath-Kedarnath: देश के प्रमुख उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आज सुबह बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

स्निग्धा श्रीवास्तव
देश के प्रमुख उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज सुबह बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उनका हेलिकॉप्टर सुबह लगभग 10 बजे बद्रीनाथ हेलीपैड पर लैंड हुआ जिसके बाद वे भगवान बद्रीविशाल के दर्शन करने पहुंचे। जहां श्रीबदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उनका स्वागत किया और प्रसाद भेंट किया।
मुकेश अंबानी ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को देश की सुख-समृद्धि के लिए 10 करोड़ रुपये का दान दिया। इसमें बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं के लिए 5 करोड़ रुपये और केदारनाथ धाम के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये का चेक शामिल है।
श्रीबदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि अंबानी परिवार की भगवान श्रीबदरीविशाल और भगवान केदारनाथ के प्रति अपार आस्था है। अन्य वर्षों की भांति इस साल भी उन्होंने 10 करोड़ रुपये बीकेटीसी को दान स्वरूप दिये है। उन्होंने मुकेश अंबानी का आभार जताया।
बदरीनाथ धाम में इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, सदस्य धीरज मौनू पंचभैया, रजनीश भट्ट,मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ तथा प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, पूर्व सदस्य भास्कर डिमरी,धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, प्रमोद नौटियाल, भूपेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी