फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

बच्चे ने माही से पूछा ऐसा सवाल, फिर बनी धोनी की बायोपिक, अक्षय कुमार की जगह सुशांत सिंह राजपूत को मिला रोल

MS Dhoni The Untold Story: फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की ऐसी दिलचस्प बातें सामने आई हैं, जिनसे आम दर्शक अब तक अनजान थे। फिल्म के बनने से लेकर स्टारकास्ट को चुनने तक की कहानी बेहद अनोखी है।

यति सिंह
एक बार एयरपोर्ट पर एक छोटे बच्चे ने धोनी से प्रेरणा से जुड़ा एक सवाल पूछा। धोनी ने उस बच्चे की बात को नजरअंदाज करने के बजाय उसके साथ बैठकर करीब 5 मिनट तक बात की। जब धोनी के मैनेजर अरुण पांडे ने उनसे बच्चे को वक्त देने का कारण पूछा, तो धोनी ने कहा कि उनके शब्द उस बच्चे के भविष्य के लिए बहुत मायने रखते हैं।
इस घटना ने अरुण पांडे के मन पर गहरा प्रभाव डाला। उन्हें महसूस हुआ कि धोनी की संघर्ष और सक्सेस स्टोरी में देश के लाखों युवाओं और बच्चों को प्रेरित करने की ताकत है। इसी सोच के साथ उन्होंने धोनी की जिंदगी पर एक फीचर फिल्म बनाने का फैसला किया।
कास्टिंग के दौरान सुपरस्टार अक्षय कुमार इस बायोपिक में धोनी का रोल निभाने के लिए काफी इच्छुक थे। डायरेक्टर नीरज पांडे को लगा कि अक्षय के चेहरे की बनावट और शारीरिक भाषा धोनी के शुरुआती जीवन से ज्यादा मेल नहीं खाती। इसलिए उन्होंने अक्षय को इस रोल के लिए मना कर दिया।
इसके बाद डायरेक्टर ने सुशांत सिंह राजपूत को इस रोल के लिए चुना। नीरज पांडे ने सुशांत की पहले की कोई फिल्म नहीं देखी थी। इसके बावजूद उन्होंने सुशांत को इस चुनौतीपूर्ण रोल की जिम्मेदारी सौंपी। फिल्म में धोनी के स्कूल के सीन को रीयल लुक देने के लिए रांची के उनके असली स्कूल में ही शूटिंग की।
फिल्म में धोनी के छोटी उम्र वाले लुक और पतले शरीर को दिखाने के लिए डिजिटल तकनीक का सहारा लिया गया। लगभग 120 कलाकारों की टीम ने 90 दिनों तक काम करके करीब 910 वीएफएक्स शॉट्स तैयार किए। असली क्रिकेट मैचों के फुटेज में सुशांत का चेहरा मैच करना एक बड़ी तकनीक चुनौती थी।
इसके अलावा धोनी का फेमस 'हेलीकॉप्टर शॉट' सीखने के दौरान सुशांत चोटिल भी हो गए थे। बाद में खुद धोनी ने उन्हें इस शॉट की बारीकियां सिखाईं। वहीं फिल्म में धोनी की पत्नी साक्षी का रोल निभाने वाली कियारा आडवाणी ने शादी के सीन में साक्षी का असली वेडिंग ड्रेस पहना था।
यह फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के करियर के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म ने अपने पहले ही दिन 21.40 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग की थी, जो सुशांत के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग थी। भारत में फिल्म ने कुल 133.09 करोड़ रुपये कलेक्शन किया।
इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस भूमिका चावला ने भी लगभग 9 साल के लंबे गैप के बाद बॉलीवुड में वापसी की थी। उन्होंने फिल्म में धोनी की बहन जयंती गुप्ता का रोल निभाया था। अनुपम खेर और दिशा पाटनी के एक्टिंग से सजी इस फिल्म के गानों को भी दर्शकों ने बेहद प्यार दिया।

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान

हसीना को बांग्लादेश भेजने के लिए भारत ने रखीं 2 शर्तें, रिपोर्ट में सहमति बनने का दावा

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को AIIMS से मिली छुट्टी, मॉर्निंग वॉक में हुए थे बेहोश