मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा ( सौजन्य : ट्विटर ) 
फोटो

वुडन फिनिश के साथ लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Ultra

बेहतरीन फीचर्स और शानदार वुडन फीनिश के साथ मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Ultra भारतीय बाजार में लॉन्च किया है।

अपूर्वा नायक
मोटोरोला ने 18 जून को अपने शानदार वूडन फीनिश वाले फोन Motorola Edge 50 Ultra को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में आपको काफी शानदार फीचर्स मिलने वाले है।
ये मोटोरोला की Edge 50 Pro और Edge 50 Fusion सीरीज का हिस्सा है। मोटोरोला के ये फोन की खास बात है कि ये वुडन रियर पैनल के साथ आता है।
भारत में इस फोन को 59 हजार 999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। हालांकि लॉन्चिंग के बाद कंपनी ने इस स्मार्टफोन पर इंट्रोडक्टरी डिस्काउंट देने की बात भी कही है।
मोटोरोला कंपनी इस फोन पर 5,000 रुपये इंट्रोडक्टरी डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद इसकी कीमत 54 हजार 999 रुपये हो जाएगी।
साथ ही इस फोन पर काफी बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे है। यह फोन आपको 24 जून की दोपहर 12 बजे से पहली सेल में मिलेगा।
इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसका वुडन लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। Motorola Edge 50 Ultra में आपको 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले मिलने जा रहा है। इस फोन में में आपको Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही इस स्मार्टफोन में 16 GB RAM भी दी जा रही है।

एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम

मोबाइल चोरी के शक में जंग का मैदान बना नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल, आपस में भिड़ी छात्राएं-VIDEO

Weather Alert 23 August: छत्तीसगढ़-ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा