मैगी (फोटो.सोशल मीडिया)
फोटो

Monsoon Recipe 2026: बारिश का मजा होगा दोगुना! घर पर बनाएं Maggi की ये 6 टेस्टी और झटपट बनने वाली रेसिपी

Monsoon Recipe 2026: बारिश के मौसम में गर्मागर्म मैगी खाने का मजा ही अलग है। इस मानसून ट्राई करें मैगी की 6 आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आएगी।

रीता राय सागर
शेजवान मैगी- उबली हुई मैगी को लहसुन, सब्जियों और शेजवान सॉस के साथ तेज आंच पर टॉस करें। ऊपर से स्प्रिंग अनियन और तिल डालें। इंडो-चाइनीज फ्लेवर पसंद करने वालों के लिए यह परफेक्ट ऑप्शन है।
सूपी मैगी बाउल- मैगी को थोड़े ज्यादा वेजिटेबल स्टॉक के साथ पकाएं। इसमें स्वीट कॉर्न, मशरूम, गाजर और काली मिर्च डालें। ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें। यह रेसिपी बारिश के मौसम में कम्फर्ट फूड का बेहतरीन विकल्प है।
पनीर मैगी- प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च को भूनकर उसमें पनीर के टुकड़े डालें। फिर मैगी मिलाकर आखिर में थोड़ा गरम मसाला और हरा धनिया डालें। स्वाद के साथ यह रेसिपी आपको प्रोटीन भी देती है।
बटर गार्लिक मैगी- बटर में खूब सारा लहसुन सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें मैगी डालकर काली मिर्च, चिली फ्लेक्स और मिक्स्ड हर्ब्स मिलाएं। कम समय में बनने वाली यह रेसिपी बेहद स्वादिष्ट और खुशबूदार होती है।
तंदूरी मैगी- मैगी में बटर, लहसुन, टोमैटो केचप और तंदूरी मसाला मिलाकर पकाएं। ऊपर से प्याज के रिंग्स और नींबू का रस डालें। स्मोकी और मसालेदार स्वाद बारिश के मौसम का मजा दोगुना कर देगा।
चीज मैगी मसाला-अगर आपको चीज पसंद है, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें। प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को हल्का भूनें, फिर मैगी डालें। आखिर में कद्दूकस किया हुआ चीज़ मिलाकर उसे अच्छी तरह पिघलने दें। ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ

भारत पर बढ़ा दुनिया का भरोसा! मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज विकास ने बनाया निवेशकों की पहली पसंद

झूठ बोलने वाले नेताओं में राहुल गांधी का नाम सबसे ऊपर होगा... भाजपा विधायक राम कदम का तीखा हमला