हरी सब्जियां (सोर्स सोशल मीडिया)
बारिश के मौसम में सदैव हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन देखभाल कर करना चाहिए, क्योंकि मानसून में मिट्टी, कीड़े और बैक्टीरिया होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सब्जियों को अच्छी तरह धोकर या हल्का स्टीम करके खाना बेहतर है। बरसात के दिनों में खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना मतलब बीमारीयों को अपने घर बुलाने जैसा होगा। इससे फूड पॉइजनिंग और पेट संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है।बाजार में खुले में रखे कटे हुए फलों को भूलकर भी न खरीदें, क्योंकि उन पर धूल, मक्खियां और बैक्टीरिया आसानी से जमा होते हैं, इसलिए हमेशा ताजे और घर पर कटे फल ही खाएं।अगर आप सलाद को अच्छी तरह साफ नही करते है, तो उसमें मौजूद बैक्टीरिया से संक्रमण होने का खतरा बन सकता हैं। इसलिए सलाद को अच्छी तरह धोकर या हल्का स्टीम करके ही खाना हमारे शरीर के लिए बेहतर है।मानसून के मौसम में कई समुद्री जीवों का प्रजनन काल होता है। जैसे- झींगा, केकड़ा,लॉबस्टर, ऑक्टोपस, घोंघा या सीप आदि। इसलिए इसे खाने से बचने की सलाह दी जाती है। बारिश के मौसम में भोजन जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए लंबे समय तक रखा हुआ खाना खाने से हमारे शरीर में फूड पॉइजनिंग और पेट की समस्या पैदा हो सकती है।बारिश के मौसम में पकौड़े और तले-भुने स्नैक्स स्वादिष्ट लगते हैं, लेकिन अक्सर हम भूल जाते है कि अधिक मात्रा में खाने से हमारे पेट की पाचन संबंधी समस्याएं और एसिडिटी हो सकती है। इन्हें सीमित मात्रा में ही खाएं।