मोहसिन खान और तमन्ना   (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कार्तिक ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? देखें तस्वीरें...

Mohsin Khan Engagement: टीवी एक्टर मोहसिन खान ने तमन्ना संग सगाई करके अपने नए जीवन की शुरुआत की है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए मोहसिन ने अपनी मंगेतर के लिए एक बेहद प्यारा पोस्ट भी लिखा।

यति सिंह
फेमस टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक का रोल निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले मोहसिन अब आधिकारिक तौर पर सगाई के बंधन में बंध चुके हैं।
सगाई के खास मौके की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर हर तरफ से बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत के कई सितारों ने भी इस नए जोड़े को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दी।
मोहसिन ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि जैसे ही उन्होंने तमन्ना को पहली बार देखा और उनका हाथ थामा, उन्हें महसूस हो गया था कि उन्हें उनका सच्चा साथी मिल गया है।
खबरों की मानें तो तमन्ना ग्लैमर वर्ल्ड या फिर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से रिलेशन नहीं रखती हैं। वह खुद को मीडिया की चकाचौंध से काफी दूर रखना पसंद करती हैं और बेहद प्राइवेट लाइफ जीती हैं।
सगाई के इस खास मौके पर तमन्ना लाल रंग के बेहद खूबसूरत गाउन में अपनी चमचमाती डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं। वहीं दूसरी ओर काले सूट और लाल टाई में मोहसिन खान भी बेहद हैंडसम लग रहे थे।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां