मन्ना डे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

मन्ना डे से जुड़ा वो किस्सा, जब ठुकराया था ब्लॉकबस्टर गाना, मोहम्मद रफी भी मानते थे उनकी गायकी का लोहा

Manna Dey Death Anniversary : फेमस प्लेबैक सिंगर मन्ना डे ने साल 1968 की फिल्म पड़ोसन के गाने एक चतुर नार को गाने से मना कर दिया था। उनका जीवन उसूल और संगीत के प्रति निष्ठा की मिसाल से कम नहीं थी।

यति सिंह
कोलकाता के एक बंगाली फैमिली में जन्मे मन्ना डे के शुरुआती दिन बेहद अनुशासित माहौल में बीते थे। उनके पिता की गहरी इच्छा थी कि वह आगे चलकर कानून की पढ़ाई करें और एक सफल वकील बनें।
कॉलेज के दिनों में वह पढ़ाई के साथ-साथ कुश्ती और बॉक्सिंग जैसे खेलों में भी पूरी दिलचस्पी लिया करते थे। लेकिन उनके अंदर म्यूजिक की एक ऐसी अलख जग चुकी थी जिसे रोकना नामुमकिन था।
साल 1942 में आई फिल्म तमन्ना ने उनके लिए प्लेबैक सिंगिंग के रास्ते खोल दिए और उन्होंने सुरैया के साथ पहला गाना रिकॉर्ड किया। इसके बाद राम राज्य फिल्म के लिए उनका गाया गया सोलो गीत काफी फेमस हुआ, जिसे महात्मा गांधी ने भी देखा था।
50 से 70 के दशक के बीच उनका म्यूजिक इंडस्ट्री पर पूरा दबदबा बन चुका था। उनके गाए गए 3500 से ज्यादा गाने आज भी संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा बने हुए हैं।
उनके करियर का सबसे दिलचस्प किस्सा फिल्म पड़ोसन से जुड़ा हुआ है जो आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। जब उन्हें एक चतुर नार गाना गाने का ऑफर मिला, तो उन्होंने फौरन इसे करने से मना कर दिया था।
मन्ना डे का मानना था कि संगीत कला के साथ किसी भी तरह का मजाक स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। उस गाने के कुछ बोल और मजाकिया अंदाज उन्हें रास नहीं आ रहे थे।

पंजाब में पति ने पत्नी का बदला धर्म, छाती पर गर्लफ्रेंड का टैटू; पहले हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

UN में भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- प्रोपेगैंडा बंद करो, PoK खाली करो; हिंदुओं के अधिकारों पर भी घेरा

SIR में इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर का डिटेल देने से इंकार, EC ने कहा आरटीआई के दायरे से बाहर

JNU के दीवारों पर लिखा- ‘नक्सलबाड़ी जिंदाबाद’ और ‘फ्री उमर खालिद’, ABVP ने AISA के खिलाफ खोला मोर्चा

भारत के इरादे ठीक नहीं...पाकिस्तान ने जिंदा रखा, कश्मीर को लेकर फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, भाजपा ने घेरा