मनीषा कोइराला (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनीषा कोइराला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खास दिन की झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा कि यह जन्मदिन उनके लिए बहुत खास और यादगार रहा है। जब माता-पिता ने खुद आगे बढ़कर उनके बर्थडे के जश्न आयोजित किया, तो वह खुद को रोक नहीं पाईं और उनका दिल अपनों के प्यार से भर आया। तस्वीरों में उनका परिवार और पुराने दोस्त इस खूबसूरत शाम का आनंद लेते हुए साफ देखे जा सकते हैं।
जश्न के दौरान मनीषा बेहद कैजुअल और स्टाइलिश लुक में नजर आईं। ब्लू डेनिम जींस और ऑफ-व्हाइट शर्ट में उनका लुक काफी निखर कर आ रहा था। तस्वीरों में वह अपने करीबियों के साथ हंसी-मजाक करती और झूला झूलती हुई दिखाई दे रही हैं।मनीषा के चेहरे का नूर देखकर फैंस भी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि समय बीतने के बावजूद उनके ग्रेस और खूबसूरती पर उम्र का कोई असर नहीं दिखता है।90 के दशक में 'बॉम्बे', 'खामोशी', 'दिल से' और 'गुप्त' जैसी शानदार फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली मनीषा का जीवन कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। उन्होंने न केवल अपनी एक्टिंग से सिनेमा जगत में मुकाम हासिल किया, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को हराकर जीवन की सबसे बड़ी जंग भी जीती।