महात्मा गांधी (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)  
फोटो

गांधी जयंती पर देखें महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित ये फिल्में, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है मौजूद

हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाया जाता है। आज गांधी जयंती के मौके पर हम आपको कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित है।

सोनाली झा
साल 1982 में आई फिल्म गांधी को हॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रिचर्ड अटेनबोरफ ने बनाया था। फिल्म में हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों कलाकारों ने काम किया था, जिसमें बेन किंगस्ले, रोशन सेट, रोहिनी हट्टागडी, अमरीश पुरी जैसे कलाकार नजर आए थे। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आप देख सकते हैं।
साल 1996 में आई फिल्म द मेकिंग ऑफ द महात्मा का निर्देशन श्याम बग्नल ने किया था। इसमें रजित कपूर, पल्लवी जोशी लीड रोल में नजर आए थे। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर आप देख सकते हैं।
साल 2000 में आई फिल्म हे राम का निर्देशन कमल हसन ने किया था। फिल्म में कमल हसन, रानी मुखर्जी प्लीज रोल में दिखाई दिए थे। वहीं शाहरुख खान का फिल्म कैमियो था। यह फिल्म आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं। इसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं लगेगा।
साल 2006 में आई फिल्म गांधी माय फादर को फिरोज अब्बास खान के निर्देशन में बनाया गया है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना और दर्शन जरिवाला लीड रोल में नजर आए। ये फिल्म अभी भी जी5 पर अवेलेबल है।
साल 2006 में आई फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। इस फिल्म में गांधी जी के आदर्श को दिखाया गया है। फिल्म में संजय दत्त, विद्या बालन और अरशद वारसी जैसे कास्ट शामिल है। ये फिल्म अभी भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। आप गांधी जयंती के मौके पर इस फिल्म को देख सकते हैं।
साल 2011 में आई फिल्म गांधी टू हिटलर का निर्देशन राकेश रंजन कुमार ने किया था। फिल्म में नलीन सिंह, नस्सार अब्दुल्ला, रघुबीर यादव और नेहा धूपिया ने काम किया था। ये फिल्म यूट्यूब पर अभी भी उपलब्ध है।
जहनु बरुआ के निर्देशन में बनी फिल्म मैंने गांधी को नहीं मारा साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को अनुपम खेर ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में अनुपम खेर और उर्मिला मातोडकर लीड रोल में नजर आए। यह फिल्म यूट्यूब पर फ्री में अवेलेबल है। अब गांधी जयंती के मौके पर स्किन को देख सकते हैं।

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई