महाराष्ट्र गणेश विसर्जन  सोर्स- सोर्स: नवभारत डिज़ाइन फोटो
फोटो

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का समापन, ढोल-ताशों के बीच बप्पा को भावुक विदाई, देखें विसर्जन की खास तस्वीरें

Maharashtra Ganesh Visarjan 2026: महाराष्ट्र में अनंत चतुर्दशी पर ढोल-ताशा और जयघोष के बीच गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी गई। मुंबई व पुणे समेत पूरे राज्य में विसर्जन सोहला धूमधाम से संपन्न हुआ।

रूपम सिंह
मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा को भक्तों ने भावुक माहौल में विदाई दी। ढोल-ताशों की गूंज, गुलाल की उधळण और गणपति बप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या के जयघोष के बीच लालबागचा राजा की विसर्जन यात्रा गिरगांव चौपाटी की ओर रवाना हुई।
ढोल-ताशों की गूंज और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष के बीच मुंबईचा राजा की भव्य विसर्जन यात्रा, भावुक हुए श्रद्धालु।
मुंबई के विघ्नहर्ता गणराया का आगमन हो चुका है। भगवान गणेश के सामने खड़े सुंदर मूषक की प्रतिमा भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी। वहीं, कई गणेश मंडलों की आकर्षक झांकियों और सजावट ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
फूलों से सजे रथ पर सवार परळचा महाराजा को विदाई देने उमड़ा भक्तों का सैलाब
चिंचपोकली के चिंतामणि की विसर्जन यात्रा ढोल-ताशों की गूंज, गुलाल की उधळण और “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।
राज्य के कई हिस्सों में ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष के साथ ढोल-ताशों की गूंज और गुलाल की बौछार के बीच श्रद्धालुओं ने अपने लाडले बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी।
शहर और जिले में गणेश विसर्जन समारोह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस वर्ष की विसर्जन शोभायात्रा में डीजे का इस्तेमाल टालते हुए कई गणेश मंडलों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों को प्राथमिकता दी। ढोल-ताशा, लेझीम और कुछ जगहों पर ताल-मृदंग की गूंज के बीच गणराय को भावपूर्ण विदाई दी गई।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में दो जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो