विंटर फैशन फोटो.सोशल मीडिया
बहुत ज्यादा लंबा कोट छोटे कद की महिलाओं को दबा हुआ लुक देता है। घुटनों के आसपास या थोड़ा नीचे तक आने वाला कोट चुनें, जिससे शरीर का बैलेंस सही दिखे।बेल्ट वाले कोट से कमर की शेप उभरकर आता है। इससे आउटफिट में अच्छा स्ट्रक्चर बनता है और लुक ज्यादा पॉलिश्ड नजर आता है।कोट, टॉप और ट्राउजर में मिलते-जुलते रंग चुनें। इससे आपका लुक एक जैसा दिखेगा और एक लंबा विजुअल इफेक्ट क्रिएट करेगा।कोट में वर्टिकल सिलाई, लंबी लैपल और ओपन डिजाइन चुनें। ये डिटेल्स शरीर को लंबा दिखाने में मदद करती हैं। बहुत बड़े और चौड़े पैटर्न से बचें।बहुत ढीली फिटिंग, जरूरत से ज्यादा भारी फैब्रिक और बहुत बड़े कॉलर से बचें। ऐसा कोट चुनें जो कंधों पर सही बैठे और आपकी बॉडी के अनुपात के मुताबिक हो।कोट के साथ पॉइंटेड टो बूट्स, एंकल बूट्स या हल्की हील वाले फुटवियर पहन सकती हैं। ट्राउजर और जूतों के रंग मिलते-जुलते हों तो लुक और बैलेंस दिखेगा।