लिप केयर टिपस् फोटो.सोशल मीडिया
लिप केयर की शुरुआत साफ होंठों से करें। रात में उसे अच्छी तरह साफ करके ही सोएं। इसके लिए कॉटन पैड या मुलायम कपड़े का इस्तेमाल करें। होंठों को रगड़कर साफ करने से ड्राईनेस और जलन बढ़ सकती है।होंठों पर जमा डेड स्किन हटाने के लिए एक्सफोलिएशन की जाती है। इसके लिए थोड़ी चीनी में शहद या नारियल तेल मिलाकर नरम स्क्रब तैयार करें। इसे होंठों पर बिना ज्यादा दबाव डाले कुछ सेकंड हल्के हाथों से लगाएं और फिर पानी से साफ कर लें। लिप्स की ड्राईनेस दूर करने के लिए हाइड्रेशन सबसे जरूरी है। होंठों पर एक अच्छा मॉइस्चराइजिंग लिप बाम लगाएं। इससे होंठों में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है और सुबह वे ज्यादा सॉफ्ट रहते हैं। सिर्फ चेहरे को ही नहीं, होंठों को भी धूप से बचाने की जरूरत है। दिन में बाहर निकलते समय SPF वाला लिप बाम इस्तेमाल करें। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए जरूरी है जिनके होंठ धूप में जल्दी ड्राई या डार्क हो जाते हैं।होंठ सूखने पर बार-बार उन्हें जीभ से गीला करने से ड्राईनेस और बढ़ सकती है। होंठ सूखे लगें तो उन्हें चाटने के बजाय तुरंत लिप बाम लगाएं और पर्याप्त पानी पिएं।सोने से पहले लिपस्टिक और लिप प्रोडक्ट अच्छी तरह साफ करें और फिर मॉइस्चराइजिंग लिप बाम लगाएं। रात में होंठों को लंबे समय तक नमी मिलने से सुबह उनकी ड्राईनेस खत्म हो जाती है।