लेटेस्ट बनारसी साड़ी डिजाइन डिजाइन फोटो
फोटो

Banarasi Silk Saree: शादी और पार्टी के लिए परफेक्ट हैं ये बनारसी साड़ी डिजाइन

Latest Banarasi Sarees Designs: बनारसी साड़ी पहनने का है शौक? जंगला से लेकर तनचोई और मीनाकारी तक, देखें महिलाओं के लिए खूबसूरत लेटेस्ट बनारसी साड़ी डिजाइन।

अंकिता पटेल
अगर आपको हैवी और रॉयल लुक पसंद है, तो जंगला बनारसी साड़ी एक खूबसूरत विकल्प है। इसमें बेल-बूटों और फूल-पत्तियों की बड़ी-बड़ी आकृतियां पूरी साड़ी पर बुनी जाती हैं। गोल्डन जरी और रंगीन धागों का काम इसे खास बनाता है।
तनचोई बनारसी साड़ी अपनी बारीक और आकर्षक बुनाई के लिए जानी जाती है। इसमें रंगीन रेशमी धागों से फूलों, पत्तियों और ज्यामितीय आकृतियों के डिजाइन बनाए जाते हैं। इसकी चिकनी बनावट और खूबसूरत पैटर्न इसे एलिगेंट लुक देते हैं।
अगर आप किसी खास मौके पर चमकदार और रिच लुक चाहती हैं, तो टिश्यू बनारसी साड़ी चुन सकती हैं। इसमें जरी के धागों की बुनाई से कपड़े में सुनहरी या सिल्वर चमक दिखाई देती है। वेडिंग फंक्शन और रिसेप्शन के लिए यह आकर्षक विकल्प है।
बुटीदार बनारसी साड़ी उन महिलाओं के लिए शानदार है, जिन्हें पारंपरिक और सलीकेदार डिजाइन पसंद हैं। इसमें पूरी साड़ी पर छोटे-छोटे फूल, पत्तियां या अन्य मोटिफ बुने जाते हैं। गोल्ड और सिल्वर जरी की बुटियां इसे खूबसूरत बनाती हैं।
रंगीन डिजाइन पसंद करने वाली महिलाओं के लिए मीनाकारी बनारसी साड़ी खास हो सकती है। इसमें जरी के साथ रंगीन रेशमी धागों से फूलों और बेलों की बुनाई की जाती है। इसका खूबसूरत रंग संयोजन साड़ी को आकर्षक और रॉयल अंदाज देता है।
हल्की और खूबसूरत बनारसी साड़ी की तलाश है, तो कटवर्क डिजाइन देख सकती हैं। इसमें अतिरिक्त बुनाई के धागों को डिजाइन के बीच से काटकर हटाया जाता है, जिससे पैटर्न उभरकर दिखाई देता है। यह साड़ी पारंपरिक लुक के साथ हल्का एहसास भी देती है।
कदवा यानी कढ़ुआ बुनाई अपनी बारीक कारीगरी के लिए जानी जाती है। इसमें हर मोटिफ को अलग-अलग बुना जाता है, जिससे डिजाइन साफ और उभरा हुआ नजर आता है। इस तकनीक से तैयार साड़ी अपनी खूबसूरत बुनाई और मेहनत के लिए खास मानी जाती है।
जामदानी शैली की बनारसी साड़ी में हल्के बेस पर बारीक और खूबसूरत मोटिफ बुने जाते हैं। फूल, पत्तियां और पारंपरिक आकृतियां इसके डिजाइन को खास बनाती हैं। जिन्हें भारी जरी के बजाय नाजुक और कलात्मक बुनाई पसंद है, उनके लिए यह अच्छा विकल्प है।

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 14.70 करोड़ रुपये में मछलीशहर में क्या क्या बनवाया?

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

DMK ने दिया केंद्र सरकार का साथ, संसद में दो-तिहाई बहुमत की राह आसान? परिसीमन बिल से पहले बड़ा सियासी उलटफेर

परिसीमन बिल को लेकर उद्धव ठाकरे गुट का सामना से मोदी सरकार पर तीखा हमला, DMK और शरद पवार गुट को भी घेरा

India Sugar Stock Shortage: 30 लाख टन तक घट सकता है चीनी का भंडार! क्या बढ़ेंगी चीनी की कीमतें?