कृति सेनन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

Kriti Sanon Look: कभी दिए किलर पोज तो कभी खाया पिज्जा, GQ अवॉर्ड्स के लुक में दिखा कृति सेनन का बॉसी अंदाज

Kriti Sanon Fashion: कृति सेनन ने GQ अवॉर्ड्स 2026 की तस्वीरें शेयर की हैं। ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में उनका बॉसी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। पिज्जा खाते हुए उनकी तस्वीरें भी चर्चा में हैं।

सोनाली झा
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी खूबसूरती और शानदार फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस GQ इंडिया के 'मेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026' में शामिल हुईं। यहां उनका स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। अब कृति ने इस इवेंट की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
कृति सेनन ने इस खास इवेंट के लिए ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट चुना था। उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट और मैचिंग जैकेट पहनी थी। उनके आउटफिट में गोल्डन डिटेलिंग भी देखने को मिली, जिसने पूरे लुक को और खास बना दिया। इस ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट नजर आईं।
कृति सेनन का यह लुक किसी लेडी बॉस से कम नहीं लग रहा था। उनके आउटफिट से लेकर हेयरस्टाइल और मेकअप तक हर चीज काफी शानदार थी। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया। उनकी तस्वीरों में एक अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है, जिस पर फैंस भी फिदा हो गए हैं।
कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मिशन पूरा हुआ।' तस्वीरों की शुरुआत एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो से होती है, जिसमें एक्ट्रेस बेहद कूल अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं।
कृति की तस्वीरों में उनके तैयार होने के कुछ खास पल भी देखने को मिले। कुछ फोटोज में एक्ट्रेस मेकअप करवाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों से उनके ग्लैमरस लुक के पीछे की तैयारी की झलक मिलती है। वहीं, कैमरे के सामने उनके शानदार पोज और कॉन्फिडेंस ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
कृति सेनन की तस्वीरों में एक मजेदार पल भी देखने को मिला। आखिरी की कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस पिज्जा खाती और कूल अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी इन फोटोज पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कोई उन्हें 'लेडी बॉस' कह रहा है तो कोई उनके बॉसी वाइब्स की तारीफ कर रहा है।

परिसीमन बिल को समर्थन का ऐलान, अगले ही दिन शरद पवार से मिलने पहुंचे गौतम अडानी; 2023 की मुलाकात भी चर्चा में

क्या बंटेगा उत्तर प्रदेश? अमित शाह ने परिसीमन पर दिया बड़ा संदेश, सभी दलों से की ये अपील

सांसद चंद्रशेखर आजाद पर दुष्कर्म का आरोप, राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Train Cancelled List 2026: बिहार से दिल्ली तक कोहरे का असर, 20 ट्रेनें रद्द, 26 के दिन घटे; देखें पूरी लिस्ट

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर बिखरा विपक्ष, स्टालिन से पवार तक आए मोदी के साथ