कोजागरी लक्ष्मी पूजा प्रसाद  फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Kojagari Lakshmi Puja prasad: बंगाल में मां लक्ष्मी को चढ़ाए जाते हैं ये 10 पारंपरिक पकवान

Kojagari Lakshmi Puja: कोजागरी लक्ष्मी पूजा के प्रसाद में नारियल-गुड़ के लड्डू, मुरमुरे के मोआ, खीर और संदेश जैसे पकवान बनाए जाते हैं। जानिए मां लक्ष्मी को भोग लगाने के लिए कौन-से पारंपरिक व्यंजन हैं।

रीता राय सागर
कद्दूकस किए नारियल और गुड़ से बने छोटे गोल लड्डू। चीनी से भी बनाए जाते हैं। लक्ष्मी पूजा के लोकप्रिय प्रसादों में शामिल हैं।
नारियल और गुड़ से बनने वाली यह मिठाई मां लक्ष्मी को भोग स्वरूप चढ़ाई जाती है। गुड़ की वजह से इसका रंग भूरा और स्वाद गहरा मीठा और सोंधा होता है।
तिल और गुड़ से बनने वाले लड्डू लक्ष्मी पूजा में माता को भोग लगाकर सभी में वितरित किए जाते हैं। कई बंगाली परिवारों में इन्हें पारंपरिक मिठाइयों के साथ तैयार किया जाता है।
फूले हुए चावल यानी मुरमुरे को गुड़ की चाशनी में डालकर बांधकर बनाया जाता है। यह कुरकुरा और मीठा होता है। इसका इस्तेमाल दीवाली की पूजा में भी किया जाता है।
खई या फूले हुए धान पर मीठी चाशनी के साथ तैयार की जाने वाली पारंपरिक मिठाई। इसे मुरमुरे वाली मिठाइयों से अलग भी बनाया जाता है।
चिवड़ा यानी चपटे चावल से तैयार होने वाली मीठी डिश। गुड़ के साथ बांधकर इसके छोटे गोले बनाए जाते हैं, जो मां लक्ष्मी को भोग के रूप में चढ़ाए जाते हैं।
गोविंद भोग चावल की खीर, जिसे दूध, चावल, चीनी या पटाली गुड़ और इलायची से बनाया जाता है। यह पूजा के भोग में शामिल होने वाली लोकप्रिय मिठाई है।
मैदे की फूली हुई सफेद पूरियां और मसालेदार आलू की सब्जी। कुछ बंगाली परिवारों में यह पूजा के भोजन का हिस्सा होती है।
चावल-मूंग दाल की खिचड़ी के साथ कई सब्जियों से बनी लाबड़ा करी। कुछ परिवारों में इसे पारंपरिक शाकाहारी भोग के रूप में बनाया जाता है। खिचड़ी, कई तरह का भाजा, मिक्स सब्जी और पायेश का कॉम्बिनेशन बंगाली घरों में खूब पसंद किया जाता है।
छेना से बनने वाली बंगाल की प्रसिद्ध मिठाई संदेश। संदेश अलग-अलग आकार और स्वाद में तैयार की जाती है और कुछ परिवारों में पूजा के प्रसाद में भी शामिल होती है।

पंजाब में पति ने पत्नी का बदला धर्म, छाती पर गर्लफ्रेंड का टैटू; पहले हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

UN में भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- प्रोपेगैंडा बंद करो, PoK खाली करो; हिंदुओं के अधिकारों पर भी घेरा

SIR में इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर का डिटेल देने से इंकार, EC ने कहा आरटीआई के दायरे से बाहर

JNU के दीवारों पर लिखा- ‘नक्सलबाड़ी जिंदाबाद’ और ‘फ्री उमर खालिद’, ABVP ने AISA के खिलाफ खोला मोर्चा

भारत के इरादे ठीक नहीं...पाकिस्तान ने जिंदा रखा, कश्मीर को लेकर फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, भाजपा ने घेरा