जुही चावला  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

जुही चावला कैसे बनीं भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस, जानिए 5 बड़े बिजनेस की कहानी

Juhi Chawla Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस जुही चावला की संपत्ति लगभग 7,790 करोड़ रुपये बताई जाती है। फिल्मों के अलावा आईपीएल, रियल एस्टेट और बिजनेस में इन्वेस्ट उनकी दौलत की बड़ी वजह माने जाते हैं।

यति सिंह
जुही चावला अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ बेशुमार दौलत को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनकी अनुमानित संपत्ति करीब 7,790 करोड़ रुपये बताई जाती है।
साल 2008 में जुही चावला और उनके पति जय मेहता ने शाहरुख खान के साथ मिलकर कोलकाता नाइट राइडर्स में इंवेस्ट किया था। आज यह उनकी नेटवर्थ का अहम हिस्सा माना जाता है।
जुही चावला की फैमिली सीमेंट बिजनेसमैन से भी जुड़ा रहा है। सौराष्ट्र सीमेंट जैसी कंपनियों में हिस्सेदारी और कारोबारी इंवेस्ट उनकी प्रॉपर्टी का हिस्सा बताए जाते हैं।
जुही चावला और जय मेहता का मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में आलीशान बंग्ला है। समुद्र के सामने स्थित इस प्रॉपर्टी की कीमत भी काफी ज्यादा बताई जाती है।
फिल्मों और क्रिकेट के अलावा जुही चावला का नाम हॉस्पिटैलिटी बिजनेस से भी जोड़ा जाता है। मुंबई के गुस्टोसो और रू डू लेबन जैसे रेस्टोरेंट उनके बिजनेस पोर्टफोलियो में शामिल बताए जाते हैं।
90 के दशक में अपनी खूबसूरती और अदाकारी से पहचान बनाने वाली जुही चावला ने बिजनेस की दुनिया में भी खास मुकाम हासिल किया। आज उनकी पहचान एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस के साथ बिजनेसवुमन के रूप में भी है।

दिल्ली-मुंबई के बाद बेंगलुरु तीसरा शहर! मेट्रो ने पार किया 100 किमी का नेटवर्क, PM मोदी ने दी सौगात

जेन्सेन हुआंग कैसे बने 14.57 लाख करोड़ के मालिक, कभी बोर्डिंग स्कूल में बाथरूम साफ करने जैसे काम भी किया

दुनिया के हर 9 में से 1 वयस्क को डायबिटीज, गोवा-केरल में सबसे ज्यादा खतरा; ऐसा है महाराष्ट्र का हाल

अडानी के तराली प्रोजेक्ट की लागत 5,675 करोड़ से सीधे 57 करोड़ पर कैसे आ गई? मोदी सरकार पर उठे सवाल

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- मेरा फोन टैप करवा रहे हैं PM मोदी; फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती