दीपिका पादुकोण  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

जवान के 3 साल पूरे, शाहरुख संग दीपिका की खास बॉन्डिंग, एक्ट्रेस ने कही थी ये दिल की बात

Jawan Movie 3rd Anniversary: ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के रिलीज के 3 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर दीपिका पादुकोण का फिल्म में अपने प्रभावशाली रोल को लेकर दिया गया बयान फिर चर्चा में है।

यति सिंह
फिल्म से जुड़ने के अपने अनुभव को याद करते हुए दीपिका पादुकोण ने बताया कि जब उन्हें पूरी कहानी और उनके हिस्से का किरदार सुनाया गया, तो उन्होंने समय की लंबाई पर ध्यान नहीं दिया।
दीपिका के लिए सबसे बड़ी बात यह थी कि वह रोल पूरी फिल्म के ताने-बाने को किस तरह से प्रभावित करती है। उन्होंने माना कि किसी भी भूमिका को स्वीकार करने से पहले उसकी गहराई और प्रभाव को समझना उनके लिए हमेशा से प्राथमिकता रहा है।
दीपिका पादुकोण ने कहा कि उनके मन में किंग खान के लिए जो सम्मान और स्नेह है, उसे पूरी फिल्म इंडस्ट्री जानता है। उन्होंने साफ किया कि जब भी शाहरुख को अपनी किसी फिल्म के लिए उनकी जरूरत होगी, वे बिना किसी झिझक के हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी।
फिल्म के अंदर दीपिका का रोल केवल एक सहायक भूमिका तक सीमित नहीं था, बल्कि वह पूरी कहानी की मुख्य भावनात्मक धुरी बनकर सामने आया।
दीपिका पादुकोण की दमदार एंट्री से लेकर उनके दर्द भरे अंत तक, हर सीन ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से बांधकर रखा। ओम शांति ओम से शुरू हुआ इन शाहरुख-दीपिका की केमिस्ट्री का सफर चेन्नई एक्सप्रेस, पठान और जवान जैसी कई ऐतिहासिक सफलताओं से होकर गुजरा है।

Delhi Building Collapse Live Update: दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

पूरा शरीर अंदर, सिर्फ सिर बाहर...दिल्ली हादसे का खौफनाक VIDEO आया सामने

Gen Z आंदोलन के बाद DUSU Election 2026, कब होगा मतदान, जानें क्या होंगे बड़े मुद्दे और किसके बीच होगी टक्कर?

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चे मलबे में दबे, देखें VIDEO

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक