जन्माष्टमी रेसिपी फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Janmashtami Vrat Recipes: साबुदाना छोड़कर ट्राई करें ये 6 स्वादिष्ट फलाहारी डिशेज

Janmashtami Falahari Recipes: जन्माष्टमी व्रत में इस बार साबुदाना खिचड़ी छोड़कर कुछ अलग ट्राई करें। मखाना, शकरकंद, लौकी और नारियल से बनने वाली फलाहारी पकवान की रेसिपी जानें।

रीता राय सागर
नारियल-मखाना लड्डू- भुने मखाने, नारियल, मेवा और गुड़ से तैयार करें छोटे-छोटे लड्डू। यह भोग और प्रसाद दोनों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है।
सामक के चावल की खीर- सामक चावल को दूध में पकाकर इलायची और मेवों के साथ बनाएं क्रीमी खीर। नियमित चावल की खीर से थोड़ा अलग ट्विस्ट मिलेगा।
कच्चे केले के कोफ्ते- कच्चे केले को उबालकर कोफ्ते तैयार करें और इन्हें दही वाली ग्रेवी में पकाएं। व्रत की थाली में यह थोड़ा अलग लगेगा और फिलिंग भी रहेगा।
लौकी का हलवा- लौकी को दूध, घी, इलायची और मेवों के साथ पकाकर बनाएं हल्का और स्वादिष्ट हलवा। जन्माष्टमी भोग के लिए भी अच्छा विकल्प है।
शकरकंद चाट- उबली शकरकंद में सेंधा नमक, नींबू, भुना जीरा और अनार डालकर तैयार करें> चटपटी व्रत वाली यह चाट बेहद स्वादिष्ट बनती है।
मखाना मलाई टिक्की- मखाने, उबले आलू और थोड़े मसालों से बनाएं कुरकुरी टिक्की। दही के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाएगा।

व्यापारी बोले होगा 10 हजार करोड़ का घाटा तो राहुल बोले कर देंगे 30 सेकेंड में रैली खत्म, रख दी एक शर्त

महाराष्ट्र SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों पर 5 नवंबर को सुनवाई

सपा का नाम बदलकर समाजवादी यादव परिवार कर ले अखिलेश, कैराना में जमकर बरसे ओवैसी; यूपी की सियासत में मचा घमासान

यह खरगे की नहीं, राहुल की भाषा है, मल्लिकार्जुन के बयान पर संबित पात्रा का पलटवार, BJP-कांग्रेस में छिड़ी बहस

PM मोदी ने 'डियर फ्रेंड' लूला को ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई, बोले- और मजबूत होंगे रिश्ते