पवन कल्याण और अक्षय कुमार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

अक्षय कुमार से लेकर पवन कल्याण तक, इन सितारों ने पर्दे पर निभाया भगवान श्रीकृष्ण का किरदार

Janmashtami Special: जन्माष्टमी के मौके पर जानिए उन सितारों के बारे में जिन्होंने पर्दे पर भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया। अक्षय कुमार से पवन कल्याण तक ने फिल्मों में कृष्ण के रूपों को जीवंत किया।

सोनाली झा
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'ओह माय गॉड' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी कांजी लालजी मेहता नाम के एक आम इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धार्मिक मान्यताओं और आडंबरों पर सवाल उठाता है। फिल्म में कृष्ण के रूप में अक्षय कुमार उसका साथ देते नजर आए। उनका आधुनिक अंदाज दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना।
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण ने 2015 की फिल्म 'गोपाल गोपाला' में कृष्ण की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 'ओह माय गॉड' की तेलुगु रीमेक थी। फिल्म में पवन का किरदार शुरुआत में एक आम इंसान की तरह नजर आता है, लेकिन कहानी आगे बढ़ने के साथ उनका कृष्ण रूप सामने आता है।
अभिनेता सचिन पिलगांवकर ने भी पर्दे पर कृष्ण का किरदार निभाया। 1971 की फिल्म 'श्री कृष्ण लीला' में वह बाल कृष्ण के रूप में नजर आए थे। इसके बाद 1979 में आई फिल्म 'गोपाल कृष्ण' में उन्होंने बड़े कृष्ण की भूमिका निभाई। इस तरह सचिन उन कलाकारों में शामिल रहे, जिन्होंने कृष्ण के बाल और युवा दोनों रूपों को पर्दे पर निभाया।
दिग्गज अभिनेता एन टी रामा राव ने भारतीय सिनेमा में कृष्ण के किरदार को एक अलग पहचान दिलाई। उन्होंने करीब 17 फिल्मों में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई। 'माया बाजार', 'श्री कृष्ण तुलाभरणम', 'श्री कृष्ण विजयमु', 'श्री कृष्ण सत्य' और 'पांडव वनवासम' जैसी फिल्मों में उनका कृष्ण रूप काफी लोकप्रिय हुआ। दर्शकों के बीच कृष्ण के रूप में उनकी छवि लंबे समय तक याद की गई।
पुराने दौर के अभिनेता जेमिनी गणेशन का नाम भी कृष्ण का किरदार निभाने वाले कलाकारों में शामिल है। उन्होंने 1948 की फिल्म ‘चक्रधारी’ में कृष्ण की भूमिका निभाई थी। उस दौर में धार्मिक और पौराणिक कहानियों पर आधारित फिल्मों का चलन काफी ज्यादा था। ऐसे में देवी-देवताओं का किरदार निभाना कलाकारों के लिए बड़ी जिम्मेदारी माना जाता था।
इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार घट्टामनेनी कृष्णा का नाम भी शामिल है। घट्टामनेनी कृष्णा ने भी फिल्म 'साक्षी' में भगवान कृष्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म में श्रीकृष्ण बन कृष्णा ने अपने मनमोहक रूप से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी