आईफोन 18 प्रो लॉन्च Source: Pinterest
Apple ने अपने नए प्रोडक्ट्स के साथ टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा अपडेट पेश किया है। कंपनी ने iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च किया है। नए मॉडल्स में कैमरा, बैटरी, परफॉर्मेंस और AI से जुड़े कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं।लंबे इंतजार के बाद Apple ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo पेश कर दिया है। यह बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन में आता है और खुलने पर बड़े डिस्प्ले में बदल जाता है। Apple के मुताबिक, यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा iPhone डिस्प्ले देता है।iPhone Duo में बाहर की तरफ 5.4 इंच का डिस्प्ले है, जबकि फोन खोलने पर 7.6 इंच का इनर डिस्प्ले मिलता है। बड़े स्क्रीन का इस्तेमाल मल्टीटास्किंग, गेमिंग और वीडियो देखने जैसे कामों के लिए किया जा सकता है।iPhone Duo की भारत में शुरुआती कीमत ₹2,99,900 रखी गई है। Apple की भारतीय वेबसाइट के अनुसार इसकी प्री-ऑर्डर प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होगी। इतनी कीमत के साथ यह Apple के सबसे प्रीमियम iPhone मॉडल्स में शामिल हो गया है।
फोल्डेबल डिजाइन के बावजूद Apple ने iPhone Duo में परफॉर्मेंस से समझौता नहीं किया है। फोन में A20 Pro चिप दी गई है। इसके साथ थर्मल मैनेजमेंट और डुअल-बैटरी सिस्टम दिया गया है, ताकि बड़े फोल्डेबल डिजाइन में बेहतर परफॉर्मेंस और ऑल-डे पावर मिल सके।
iPhone Duo में 48MP Dual Fusion कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें अलग-अलग फोकल लेंथ पर फोटो लेने की सुविधा मिलती है। बड़े डिस्प्ले का फायदा कैमरा इस्तेमाल करते समय भी लिया जा सकता है।भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 रखी गई है, जबकि iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 है। दोनों मॉडल्स में शुरुआती स्टोरेज विकल्प 256GB से शुरू होता है।iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए भारत में 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे। Apple के मुताबिक, दोनों फोन 18 सितंबर से उपलब्ध होंगे। यानी नए Pro iPhone के लिए ग्राहकों को ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।iPhone 18 Pro सीरीज को चार फिनिश में पेश किया गया है-Black, Silver, Glacier और नया Burgundy। Burgundy नया कलर है, जो इस बार Pro सीरीज को एक अलग प्रीमियम लुक देता है।Apple Watch 12 और Watch Ultra 4 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने दोनों स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग को बेहतर किया है और अब ये दोनों वॉच हर 5 सेकंड के अंतर पर हार्ट रेट मापेंगी। कंपनी ने बताया है कि इस साल Series 12 और Ultra 4 हेल्थ और फिटनेस को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जाती है। साथ ही न्यू हेल्थ सेंसिंग सिस्टम दिया गया है। सितंबर 2026 के एप्पल इवेंट में ऐपल ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ-साथ iPhone Duo (पहला फोल्डेबल फोन), Apple Watch सीरीज 12, Apple Watch Ultra 4 और AirPods 5 लॉन्च किए हैं।