समय रैना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
फोटो

India's Got Latent से बदली किस्मत, आज करोड़ों के मालिक हैं समय रैना, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान

Samay Raina Net Worth: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। उनके अनोखे शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का नया सीजन शुरू होते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया है। आज कमाई और धन-दौलत के मामले में समय रैना ने फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों को भी काफी पीछे छोड़ दिया है।

यति सिंह
समय रैना शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' ने 20 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर एक साथ दस्तक दी है। नए सीजन को मिल रहा फैंस का अपार प्यार यह साबित करता है कि जनता को उनका यह अंदाज कितना पसंद आ रहा है।
समय रैना की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक साधारण स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर की थी। इसके बाद जब उन्होंने 'कॉमिकस्तान सीजन 2' का खिताब हासिल किया, तब जाकर वह पहली बार सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आए।
कोविड काल के दौरान जब पूरी दुनिया घरों में कैद थी, तब समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए लोगों को एंटरटेन करना शुरू किया। उस दौर में की गई उनकी लाइव स्ट्रीमिंग ने उन्हें रातों-रात डिजिटल मीडिया का चर्चित चेहरा बना दिया।
आज के समय में उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया देश-विदेश में होने वाले उनके लाइव स्टैंडअप कॉमेडी शोज हैं, जिनकी टिकटें चंद मिनटों में हजारों की बिक जाती हैं। इसके अलावा समय रैना ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पार्टनरशिप से भी मोटी रकम कमाते हैं।
खबरों के अनुसार समय रैना की कुल नेटवर्थ इस समय लगभग 140 से 215 करोड़ रुपये के बीच मानी गई है। इतनी भारी-भरकम संपत्ति के साथ वह मुंबई के एक महंगे अपार्टमेंट में रहते हैं और उनके पास कई लग्जरी गाड़ियों का शानदार काफिला भी मौजूद है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप