भारतीय लोककथाओं पर बनीं ये फिल्में (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

तुम्बाड से भेड़िया तक, भारतीय लोककथाओं पर बनीं ये 5 फिल्में, सस्पेंस और अलौकिक शक्तियों की दिखाती हैं झलक

Indian Folklore Supernatural Movies: भारतीय सिनेमा में लोककथाओं और अलौकिक रहस्यों पर कई दिलचस्प फिल्में बनी हैं। तुम्बाड से लेकर द वन: जैसी फिल्में पौराणिक मान्यताओं को नए अंदाज में पेश करती हैं।

यति सिंह
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' एक ऐसे गांव की कहानी दिखाती है, जहां पवित्र जंगल से जुड़ी सदियों पुरानी पौराणिक मान्यताएं हैं। आस्था, परंपरा और अलौकिक शक्तियों का यह मेल फिल्म द वन को खास बनाता है।
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 कर्नाटक लोककथाओं और आध्यात्मिक परंपराओं पर आधारित है। कांतारा: चैप्टर 1 की कहानी सदियों पुराने उस दौर की है, जब एक शक्तिशाली राज्य पवित्र जंगल पर अपना अधिकार जमाना चाहता है। फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 में प्रकृति, दिव्य शक्तियों और इंसान के बीच गहरे रिश्ते को बड़े पर्दे पर दिखाया है।
कोंकण की लोककथाओं पर आधारित मुंज्या की कहानी बिट्टू नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। पुश्तैनी गांव लौटने पर वह अनजाने में एक खतरनाक आत्मा को जगा देता है। इसके बाद शुरू होता है डर, सस्पेंस और कॉमेडी का ऐसा सिलसिला, जो बिट्टू की लाइफ को मुश्किल बना देता है।
सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड भारतीय लोककथाओं के अंधेरे और रहस्यमयी पहलुओं को दिखाती है। तुम्बाड की कहानी विनायक राव की है, जो अपने पूर्वजों के छिपे खजाने की तलाश करता है। इस दौरान उसका सामना हस्तर नाम की खतरनाक शक्ति से होता है।
एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस कृति सेनन स्टारर भेड़िया अरुणाचल प्रदेश की कहानियों से प्रेरित है। फिल्म भेड़िया में भास्कर नाम का युवक सड़क बनाने के काम से वहां पहुंचता है, लेकिन एक रहस्यमयी भेड़िया उसे काट लेता है। जिसके बाद वह जंगल से जुड़े एक अनजाने सस्पेंस में उलझ जाता है।

Anant Singh Daughter Wedding Live: बारूद, चेतक, रॉकेट और बादल... मोकामा में घोड़ों की रेस देखने उमड़ी भीड़

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई