आजादी के जश्न में डूबा बॉलीवुड (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

आजादी के जश्न में डूबा बॉलीवुड, कंगना रनौत और रवि किशन समेत इन सितारों ने दी देशभक्ति की मिसाल

Bollywood Independence Day Celebration: देश के स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने देशभक्ति के रंग में रंगकर शुभकामनाएं दीं।

यति सिंह
सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और देशवासियों को इस ऐतिहासिक दिन की बधाई दी।
वहीं दूसरी ओर रकुल प्रीत सिंह ने भी तिरंगा फहराते हुए एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अनेकता में एकता का संदेश दिया।
अनुभवी एक्ट्रेस रवीना टंडन ने न केवल झंडा फहराया बल्कि स्कूली बच्चों के बीच जाकर शिक्षा से संबंधित सामग्री को बच्चों में बांटा।
इसी कड़ी में एक्टर रोहित सराफ और गायक गुरु रंधावा ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर मातृभूमि के प्रति अपना सम्मान जताया।
दूसरी तरफ दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने तिरंगा हाथ में लेकर बचपन की यादों को शेयर करते हुए एक बेहद भावुक वीडियो जारी किया। उन्होंने अपने संदेश के जरिए आजादी के महत्व को समझाया।
इसके अलावा रवि किशन ने दिल्ली के लाल किले से तस्वीरें पोस्ट करके प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने का संकल्प दोहराया।
साथ ही भूमि पेडनेकर ने भी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए बधाई संदेश प्रेषित किए। इसी के साथ लोगों और अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी।

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज

ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति तैयार! CWC की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक की मीटिंग; अखिलेश नहीं होंगे शामिल

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी