दाग-धब्बों को दूर करने के नुस्खे (सौ.सोशल मीडिया) 
फोटो

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए इन 6 घरेलु नुस्खों को करें शामिल, दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

त्वचा पर दाग-धब्बे (dark spots) निकल आने के कारण आपकी नेचुरल चमक कम हो जाती है इसके लिए आज हम आपको दाग-धब्बों की समस्या कम करने के लिए इन घरेलू नुस्खों को शामिल कर सकते है।

दीपिका पाल
Dark spots home remedies: जिस तरह से सेहत के लिए पोषण भरपूर होना जरूरी होता है वहीं पर चेहरे की रंगत भी बरकरार रखना जरूरी होता है। कई बार त्वचा पर दाग-धब्बे (dark spots) निकल आने के कारण आपकी नेचुरल चमक कम हो जाती है इसके लिए भले ही कितने महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल कर लिया जाए फायदा नहीं मिलता है। इसके लिए आज हम आपको दाग-धब्बों की समस्या कम करने के लिए इन घरेलू नुस्खों को शामिल कर सकते है।
1. ऑलिव ऑयल (olive oil)- चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए यह घरेलू नुस्खा फायदेमंद होता है। इसे आप त्वचा के लिए इस्तेमाल कर सकते है इसके लिए एक कॉटन बॉल पर ऑलिव ऑयल की कुछ बूंद डालें, अब हर रोज़ इसे अपने दाग-धब्बों वाली त्वचा पर अप्लाई करें। यह धब्बों को कम करते है। वहीं पर ऑयल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फायदेमंद होते है।
2. शहद (honey) - कई गुणकारी फायदों के लिए शहद फायदेमंद होता है इसे चीनी की जगह इस्तेमाल करते है। शहद को जीवित बैक्टीरिया और एंजाइम का उपयोग करके एक प्रक्रिया में बनाया जाता है। जो चेहरे पर नमी और टेक्सचर को सुधारने का काम करता है इसके अलावा स्किन एक्सफोलिएटर के रूप में इस्तेमाल होता है।
3- एलोवेरा- इसे भी बालों के साथ ही चेहरे के लिए फायदेमंद माना गया है। अधिकांश लोगों द्वारा उपयोग की जाने वाली लोकप्रिय किस्म एलो बारबाडेंसिस मिलर प्लांट है, जिसे घर के अंदर भी उगाया जा सकता है। जेल के रूप में, इसका उपयोग कट, जलन, चोट, घर्षण, शुष्क त्वचा, कोल्ड सोर, एक्जिमा, सोरायसिस और मुंहासे सहित कई चीजों के इलाज के लिए किया जाता है।
4-रोजशिप ऑयल (rosehip oil)- आप यहां पर चेहरे की रंगत को सुधारने के लिए इस तेल का इस्तेमाल कर सकते है। इसमें शामिल विटामिन और फैटी एसिड या इसके अलावा गुलाब के बीज के तेल में फिनोल (एक कार्बनिक यौगिक) होता है, जिसमें एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटी बैक्टिरियल तत्वों के साथ कई उपयोगी गुण होते हैं। यह चेहरे को मॉइश्चराइज करने का काम करता है।
5. आलू का स्लाइस (potato slice)- आलू को खाने में शामिल जितना किया जाता है उतना ही यह त्वचा के लिए फायदेमंद होता है इसका इस्तेमाल आप आसानी से कर सकते है। इसके लिए ऑर्गेनिक आलू को कुछ स्लाइस में काटकर उसके रस को मुंहासे और पिंपल के दाग वाले हिस्से में लगा सकते है 30 मिनट ऐसा ही रखने के बाद त्वचा को साफ करें यह दाग-धब्बों को मिटाता है।
6- हल्दी पाउडर (turmeric powder)- यहां पर घरेलू नुस्खों में आप हल्दी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते है। इसका इस्तेमाल करने क लिए आप हल्दी पाउडर और पानी को एक साथ मिलाकर एक पतला पेस्ट बना लें, इसे एक्ने के दाग-धब्बों वाली त्वचा पर लगाएं और सूखने दें। यह सूजन को कम करता है और प्रभावित क्षेत्र को बैक्टीरिया से बचाता है। हल्दी में स्किन लाइटनिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है, जो मुंहासों के निशान को कम करती है।

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग