रानी लक्ष्मीबाई (फोटो.सोशल मीडिया)  
फोटो

Rani Laxmi Bai: पर्दे पर रानी लक्ष्मीबाई का सफर, इन एक्ट्रेसेस ने निभाया रानी लक्ष्मीबाई का दमदार किरदार

The Rani Of Jhansi: झांसी की रानी एक योद्धा थी और 1857 के विद्रोह की जननी थी। मराठा नरेश गंगाधर राव से विवाह के बाद मणिकर्णिका झांसी आकर लक्ष्मीबाई कहलाईं। बचपन में प्यार से मणिकर्णिका को सभी मनु कहकर बुलाते थे।

रीता राय सागर
द टाइगर एंड द फ्लेम (1953)- इस ऐतिहासिक फिल्म का निर्माण और निर्देशन सोहराब मोदी ने किया था। इसे भारत में बनी पहली टेक्नीकलर फिल्म के रूप में भी जाना जाता है। फिल्म में लीड रोल निर्देशक की पत्नी मेहताब ने निभाई थी। फिल्म को बाद में अंग्रेजी में 'द टाइगर एंड द फ्लेम' के रूप में डब किया गया था और 1956 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म रानी लक्ष्मीबाई की बहादुरी के बारे में थी। उस समय बनी यह सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी।
सई रा नरसिम्हा रेड्डी (2019) सुरेंद्र रेड्डी द्वारा निर्देशित एक तेलुगु फिल्म थी। यह फिल्म भारत की आजादी के लिए लड़ने वाले भारतीय योद्धाओं के जीवन पर आधारित थी। फिल्म के कलाकारों में अनुष्का शेट्टी और चिरंजीवी शामिल थे। जिसमें अनुष्का ने रानी लक्ष्मीबाई का रोल निभाया था। फिल्म को हिंदी, कन्नड़, मलयालम और तमिल में डब और रिलीज किया गया था।
मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (2019) में कंगना रानौत ने रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई थी। फिल्म काल्पनिक रूप से रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित थी और कंगना रानौत ने इसे डायरेक्ट किया था, जब कि इस फिल्म के कुछ हिस्से को राधा कृष्ण जगरलामुडी ने भी डायरेक्ट किया था। फिल्म को दुनिया भर के 50 देशों में और विभिन्न भाषाओं, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया था। इसे दुनिया भर से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं।
द वॉरियर क्वीन ऑफ झांसी (2019)- झांसी की योद्धा रानी हाल ही में ब्रिटिश काल की ड्रामा फिल्म है, जो 15 नवंबर, 2019 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ 1857 के भारतीय विद्रोह पर आधारित है। फिल्म को शुरू में स्वॉर्ड्स एंड सेप्ट्रेस: द रानी ऑफ झांसी कहा जाता था, जिसके कुछ हिस्से को देविका भिसे ने लिखा था।
झांसी की रानी, टीवी सीरियल- झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर कई फिल्में बनी हैं, मगर इस पर एक टीवी शो भी बना था जो काफी चर्चित रहा। 2009 में आए इस टीवी शो का निर्देशन जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया था और राजेश सक्षम, इला दत्ता बेदी, मालविका अस्थाना, मैराज जैदी ने लिखा था। शो का प्रसारण 18 अगस्त 2009 को शुरु हुआ था जिसमें उल्का गुप्ता ने युवा रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका निभाई। बाद में कृतिका सेंगर ने रानी लक्ष्मीबाई के युवावस्था का रोल निभाया था। आखिरी एपिसोड 19 जून 2011 को प्रसारित हुआ था।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: जयपुर में CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट; YSRCP सांसद अविनाश रेड्डी के घर ED की रेड

हैदराबाद एस्टन मार्टिन हादसा: सांसद के 21 साल के आरोपी बेटे को मिली जमानत, तेज रफ्तार से युवती की ली थी जान

सिलीगुड़ी में अमित शाह का आज बड़ा कार्यक्रम, SSB परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला, जवानों से करेंगे बातचीत

Explainer: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में रार, शेख हसीना नहीं इन मुद्दों पर भी तकरार, किसे-कितना होगा नुक्सान?

पीएम मोदी का राम अवतार! दिल्ली में आरती और मोदी चालीसा का पाठ, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल