जैकलीन फर्नांडीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

इन चार्टबस्टर गानों पर जैकलीन ने मचाया धमाल, डांस मूव्स ने जीता दिल, झूमने को मजबूर हुए फैंस

Jacqueline Fernandez Dance Songs: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने अपने करियर में कई आइकॉनिक और सुपरहिट डांस नंबर्स दिए हैं। आइए नजर डालते हैं उनके इन यादगार गानों पर...

यति सिंह
जब बात शादी या किसी भी खुशी के मौके पर थिरकने की आती है, तो चिट्टियां कलाइयां गाना खुद-ब-खुद जुबान पर आ जाता है। इस गाने में जैकलीन के बेहद प्यारे एक्सप्रेशन्स और आसान डांस स्टेप्स ने इसे रातों-रात एक बड़ा सेंसेशन बना दिया था।
फिल्म रेस 2 के लत लग गई गाने में जैकलीन ने एलिगेंस और ग्लैमर का ऐसा तालमेल पेश किया कि हर कोई देखता रह गया। इस गाने में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और कातिलाना कोरियोग्राफी ने सिनेमाघरों में दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया था।
बादशाह के साथ पानी पानी सॉन्ग में जैकलीन ने एक बार फिर साबित किया कि आखिर क्यों उन्हें ट्रेंडसेटर कहा जाता है। इस गाने के शानदार विजुअल्स और उनके सिग्नेचर मूव्स ने इंटरनेट पर आग लगा दी थी।
गेंदा फूल में जैकलीन ने पारंपरिक बंगाली पहनावे के साथ मॉर्डन डांस स्टाइल का ऐसा अनूठा संगम पेश किया कि हर कोई उनका मुरीद हो गया। इन गानों के रील और डांस कवर आज भी बनाए जाते हैं।
जैकलीन ने ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इंटरनेशनल आर्टिस्ट टेक के साथ यिमी यिमी और कार्ल वाइन के साथ बेजोस जैसे गानों में उनकी वर्सेटाइल परफॉर्मेंस देखने को मिली।
वहीं हाल ही में आया लाल परी गाने में भी उनकी हाई-एनर्जी कोरियोग्राफी ने फैंस का दिल जीत लिया। विदेशी बीट्स के साथ उनका यह तालमेल दिखाता है कि उनका जादू पूरी दुनिया में कायम है।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन