गुल पनाग (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

गुल पनाग फिर भरेंगी आसमान में उड़ान, एक्ट्रेस ने 10 साल बाद रिन्यू कराया पायलट लाइसेंस

Gul Panag Renews Pilot License: एक्ट्रेस गुल पनाग ने 10 साल बाद अपना प्राइवेट पायलट लाइसेंस रिन्यू कराया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर मुश्किल सफर और अपनी सक्सेस को फैंस के साथ शेयर किया।

यति सिंह
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल गुल पनाग ने करीब 10 साल पहले अपने सपने को पूरा करते हुए प्राइवेट पायलट का लाइसेंस हासिल किया था। अब 10 साल बाद वे फिर उसी मुकाम पर पहुंची हैं और अपना लाइसेंस रिन्यू कराया है।
उन्होंने पोस्ट करते हुए बताया कि पायलट बनने का फैसला किया था, तब कई लोगों ने उनकी क्षमता पर सवाल उठाए थे। लोगों का कहना था कि वे ऐसा कभी नहीं कर पाएंगी। उन्होंने सभी को अपनी बकेट लिस्ट के इस सबसे बड़े सपने को पूरा करके दिखाया।
गुल पनाग ने बताया कि एक्टिंग करियर के साथ-साथ पायलट बनने की ट्रेनिंग पूरी करना बहुत मुश्किल काम था। इसके लिए तय फ्लाइंग घंटे पूरे करने पड़ते थे, मुश्किल परीक्षाएं पास करनी होती थीं और लगातार मेडिकल टेस्ट भी क्लियर रखने होते थे।
गुल पनाग ने बताया कि इस बार वे एक छात्रा के रूप में नहीं, बल्कि एक पेशेवर और अनुभवी पायलट के तौर पर वहां पहुंची थीं। इस बड़ी उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हुए उन्होंने कहा कि वे इस बार खुद को एक छोटी सी शाबाशी दे रही हैं।
साथ ही उन्होंने उन सभी गाइड और ट्रेनिंग अकादमियों को भी शुक्रिया किया, जिन्होंने इस लंबे सफर में लगातार उनको डायरेक्शन किया और उन्हें हमेशा उड़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग को लेकर याचिकाकर्ता को झटका, कोर्ट ने अंतरमि आदेश देने से किया मना

Aadhaar Name Update Rules: UIDAI ने जारी की नई SOP, जानिए आधार कार्ड में नाम सुधारने के नए नियम

राष्ट्रपति भवन में स्विस राष्ट्रपति गाइ का भव्य स्वागत, भारत से रिश्तों पर कही बड़ी बात, देखें VIDEO

मान की ईमानदारी का उतरा मुखौटा, CBI जांच के आदेश पर मजीठिया का हमला, बोले- अब सबका हिसाब होगा

Delhi HC: जामिया हिंसा और दिल्ली दंगों से जुड़ी कई याचिकाएं खारिज, कपिल मिश्रा-प्रवेश वर्मा का भी था जिक्र