Gen Z की ये 5 फिल्में बदल देंगी सोच (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
टॉम और समर की फिल्म 500 डेज ऑफ समर बताती है कि हर लव स्टोरी का अंत खूबसूरत नहीं होता। किसी से प्यार करना और उससे वैसी ही उम्मीद रखना दो अलग बातें हैं।रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म तमाशा करियर के दबाव और अपनी असली पहचान खोने की कहानी है। यह फिल्म सिखाती है कि दूसरों की उम्मीदों से ज्यादा जरूरी अपने सपनों को समझना है।मिया और सेबेस्टियन एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन दोनों के अपने सपने भी हैं। फिल्म ला ला लैंड दिखाती है कि कई बार प्यार और करियर के बीच चुनना आसान नहीं होता।दो अजनबियों की मुलाकात से शुरू हुई यह कहानी बातचीत और भावनात्मक जुड़ाव की खूबसूरती दिखाती है। फिल्म बिफोर सनराइज बताती है कि मजबूत रिश्ता बनाने के लिए दिखावे से ज्यादा समझ जरूरी है।विजय सेतुपति और त्रिशा की यह फिल्म 96 राम और जानू के अधूरी लव स्टोरी है। सालों बाद हुई मुलाकात पुराने जज्बातों को फिर जिंदा कर देती है। यह मूवी बताती है कि कुछ यादें कभी पुरानी नहीं होतीं।