गणपति आउटफिट आइडिया फोटो.सोशल मीडिया
ग्रीन साड़ी के साथ बालों में सफेद चमेली का गजरा बेहद खूबसूरत लगेगा। इसके साथ छोटे झुमके, बिंदी और हल्का मेकअप रखें। यह लुक पूजा और दिन के दर्शन के लिए खासतौर पर सुंदर लगेगा।सफेद या ऑफ-व्हाइट साड़ी को रंग-बिरंगी जूलरी के साथ स्टाइल करें। मल्टीकलर चोकर, झुमके या चूड़ियां इस सिंपल साड़ी को फेस्टिव टच देंगी। यह लुक थोड़ा मॉडर्न और काफी फोटो-फ्रेंडली लगेगा।अगर आपको बहुत ज्यादा मेकअप पसंद नहीं है, तो पिंक साड़ी के साथ न्यूड या नैचुरल मेकअप रखें। छोटी बिंदी, हल्के झुमके और सॉफ्ट वेवी बाल इस लुक को खूबसूरत बनाएंगे।गणपति दर्शन के लिए पीली साड़ी को गोल्डन बॉर्डर वाली टेंपल जूलरी के साथ पेयर करें। नेकलेस, झुमके और चूड़ियों के साथ हल्का गोल्डन मेकअप इस लुक को और निखार देगा।लाल साड़ी गणपति दर्शन के लिए हमेशा क्लासिक चॉइस रहेगी। इसके साथ गोल बड़ी बिंदी, पारंपरिक झुमके, चूड़ियां और मांग में सिंदूर वाला ट्रेडिशनल लुक कैरी करें।अगर आप थोड़ा रॉयल और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं तो पैठणी या बनारसी से इंस्पायर्ड साड़ी चुनें। हेवी बॉर्डर, ट्रेडिशनल जूलरी और क्लासिक हेयरस्टाइल इस पूरे लुक को फेस्टिव और रॉयल बना देंगे।