रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

Ganesh Chaturthi Special Films: वास्तव से डॉन तक, गणपति उत्सव के रंग में रंगी हैं बॉलीवुड की ये फिल्में

Ganesh Chaturthi Special Movie: गणपति उत्सव के मौके पर अगर आप परिवार के साथ फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो बॉलीवुड की अग्निपथ, वास्तव, बाजीराव मस्तानी और डॉन को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

सोनाली झा
ऋतिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' भले ही बदले और संघर्ष की कहानी है, लेकिन फिल्म का 'देवा श्री गणेशा' गाना आज भी गणेश उत्सव के दौरान खूब सुनाई देता है। गणपति उत्सव के भव्य दृश्य और ऋतिक रोशन का जोशीला अंदाज इस गाने को खास बनाता है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, संजय दत्त और ऋषि कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
अजय देवगन, कोंकणा सेन शर्मा और परेश रावल की फिल्म 'अतिथि तुम कब जाओगे?' एक हल्की-फुल्की पारिवारिक कॉमेडी है। फिल्म के अंत में गणपति विसर्जन का सीन देखने को मिलता है। बप्पा की विदाई के साथ कहानी में भी इमोशनल रंग जुड़ जाता है।
फरहान अख्तर की 'डॉन' में शाहरुख खान का 'मोरया मोरया' गाना गणेश उत्सव की यादगार झलक पेश करता है। ढोल-नगाड़ों और भीड़ के बीच शाहरुख का अंदाज इस सीक्वेंस को खास बना देता है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। आज भी गणपति उत्सव के दौरान यह गाना लोगों की प्लेलिस्ट में सुनाई देता है।
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'माय फ्रेंड गणेशा' बच्चों के साथ देखने के लिए एक शानदार विकल्प है। फिल्म की कहानी आशु नाम के बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने माता-पिता की व्यस्त जिंदगी के कारण खुद को अकेला महसूस करता है। उसकी जिंदगी में भगवान गणेश दोस्त बनकर आते हैं और धीरे-धीरे सब कुछ बदलने लगता है। फिल्म में गणेश उत्सव को बेहद प्यारे और इमोशनल अंदाज में दिखाया गया है।
संजय दत्त की फिल्म वास्तव में 'शेंदूर लाल चढ़ायो' आरती दिखाई गई है। फिल्म के एक गंभीर मोड़ पर गणपति उत्सव और इस पारंपरिक आरती का इस्तेमाल बैकग्राउंड में बहुत ही प्रभावशाली तरीके से किया गया है।
प्रभु देवा की फिल्म एबीसीडी में 'सड़ा दिल भी तू' गाना है। इस गाने में हिप-हॉप और वेस्टर्न डांस के साथ गणपति उत्सव की पारंपरिक ऊर्जा का एक बेहतरीन फ्यूजन देखने को मिलता है।
रणवीर सिंह की फिल्म बाजीराव मस्तानी में 'गजानना' आरती दिखाई गई है, जिसे सुखविंदर सिंह ने गाया है। यह गाना फिल्म में राजा बाजीराव के पराक्रम और बप्पा के प्रति उनकी भक्ति को दर्शाता है।

PM Modi Mumbai Visit Live: मुंबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में होंगे शामिल

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला