गणपति गिफ्ट आइडियाज फोटो.सोशल मीडिया
ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट, दीया, छोटा गणेश डेकोर पीस और एक हैंडरिटन नोट मिलाकर अपना हैम्पर बनाएं। कम बजट में भी इसे कस्टमाइज किया जा सकता है और सामने वाले को गिफ्ट में पर्सनल टच महसूस होगा। घर की दीवार या पूजा वाली जगह को सजाने के लिए गणेश जी की पेंटिंग एक खूबसूरत विकल्प है। अगर गिफ्ट को पर्सनल बनाना है तो फ्रेम में छोटा-सा शुभ संदेश या नाम भी जोड़ सकते हैं। बादाम, काजू और किशमिश का छोटा पैक एक क्लासिक और उपयोगी गिफ्ट है।
इसे खूबसूरत पोटली या फेस्टिव बॉक्स में पैक करके बजट के हिसाब से आसानी से तैयार किया जा सकता है।
गणेश उत्सव पर पौधा गिफ्ट करके खुशी के साथ हरियाली भी बांट सकते हैं।
मनी प्लांट, तुलसी या कोई खूबसूरत इंडोर प्लांट सजावटी पॉट में देकर इसे थोड़ा और खास बनाएं।
ब्रास या कॉपर की पूजा थाली में दिया, रोली-कुमकुम और पूजा की दूसरी जरूरी चीजें शामिल कर सकते हैं। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जिन्हें त्योहारों पर पूजा की तैयारी और सजावट पसंद है।गणेश जी की छोटी मूर्ति या खूबसूरत वॉल आर्ट घर की सजावट के साथ शुभता का एहसास भी देती है। दोस्तों और परिवार के लिए यह एक ट्रेडिशनल लेकिन हमेशा पसंद आने वाला गिफ्ट है। साधारण मिठाई की जगह गणेश डिजाइन वाले दीये या लड्डू शेप कैंडल जैसे यूनिक विकल्प दे सकते हैं। ये गिफ्ट पूजा के साथ घर की फेस्टिव डेकोरेशन में भी इस्तेमाल हो जाएंगे।