गणेश चतुर्थी फैशन फोटो.सोशल मीडिया
गणेश चतुर्थी के लिए नौवारी साड़ी सबसे खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक देती है। इसके साथ महाराष्ट्रियन नथ, झुमके, हरी चूड़ियां और गजरा लगाकर पूरा गणपति लुक पा सकती हैं। पैठनी साड़ी का गोल्डन बॉर्डर और पारंपरिक पल्लू गणपति उत्सव के लिए शानदार लगता है। इसके साथ ट्रेडिशनल या टेंपल ज्वेलरी और बन हेयरस्टाइल आपके लुक को और खास बना सकते हैं। अगर आपको ज्यादा हैवी स्टाइल पसंद नहीं है, तो खूबसूरत सिल्क की साड़ी का चयन बेहतर होगा। त्योहार पर चटख रंग फेस्टिवल वाइब देता है, इसलिए पीला, नारंगी, लाल या हरे रंग की साड़ी के साथ सिंपल गोल्ड ज्वेलरी परफेक्ट रहेगी। पंडाल घूमने या दिनभर गणपति दर्शन के लिए कॉटन सी एक कंफर्टेबल ऑप्शन है। इसके साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स, छोटी बिंदी और मिनिमल मेकअप रखकर सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक क्रिएट किया जा सकता है। साड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो हैवी अनारकली एक बढ़िया विकल्प है। हल्की ज्वेलरी, छोटी बिंदी और खुले बाल या सॉफ्ट बन के साथ यह लुक पूजा और फैमिली फंक्शन दोनों के लिए अच्छा लगेगा।गणेश चतुर्थी के लिए पीला, नारंगी या ब्राइट रेड कलर जैसे ब्राइट फेस्टिव शेड्स अच्छे विकल्प हैं। आप इन रंगों में कुर्ता सेट, शरारा या इंडो वेस्टर्न एथनिक वियर ट्राई कर सकती हैं। सिंपल साड़ी या एथनिक आउटफिट के साथ नथ, झुमके, चूड़ियां और गजरा लुक में तुरंत फेस्टिव टच जोड़ देते हैं। बस आउटफिट हैवी हो तो ज्वेलरी को थोड़ा मिनिमल रखें, ताकि पूरा लुक बैलेंस्ड दिखे।